होली के रंग तो हर कोई खेलना चाहता है, लेकिन कुछ लोग स्किन प्रॉब्लम होने के डर से रंगों से परहेज करते हैं. वहीं, जल्दी रंग नहीं छूटने के डर की वजह से भी लोग होली खेल नहीं पाते हैं. ऐसे में ये देसी नुस्खे अपनाने के बाद खुलकर होली खेल सकेंगे.

होली के रंगों में कई तरह के केमिकल मिले होते हैं, जो हमारी त्वचा (स्किन) को काफी नुकसान पहुंचाते हैं. खासकर चेहरे पर रंग लगने से स्किन रूखी हो जाती है. रंग लगने के बाद उसे निकालने में भी ज्यादा परेशानी होती है.

होली खेलने से पहले करें
होली खेलने के लिए लोग घरों से बाहर निकलते हैं. इससे वे सूरज की तेज किरणों के सीधे संपर्क में आते हैं, इसलिए होली खेलने से पहले चेहरे पर सनस्क्रीन लोशन, मॉइस्चराइज क्रीम इस्तेमाल जरूर करें. इससे धूप में होली खेलते समय स्किन से जुड़ी प्रॉब्लम से बचेंगे.

आजमाएं ये घरेलू नुस्खे
नारियल का तेल, जो घर में आसानी से उपलब्ध हो जाता है, उसे चेहरे और बॉडी पर अच्छे से लगाएं. दही का फेस पैक बनाकर भी चेहरे पर लगा सकते हैं. चेहरे के नाजुक हिस्से जैसे- आंखों के नीचे और साइड में एवं होटों तथा उसके आसपास वैसलीन लगाएं. इससे होली खेलने के बाद जलन नहीं होगी. गर्मी का मौसम होने से पानी भरपूर मात्रा में पीते रहें. इससे हाइड्रोजन की समस्या नहीं होगी.

नहीं होगा केमिकल का इफेक्ट
इन उपायों को अपनाने के बाद होली खेलेंगे तो रंगों में मिले केमिकल का कोई इफेक्ट नहीं होगा. साथ ही चेहरा धोते समय आसानी से रंग निकल भी जाएगा. एक बात का ध्यान रखें चेहरा अच्छे से साफ करने के बाद मॉइस्चराइजर क्रीम का इस्तेमाल जरूर करें. इससे स्किन में खिंचाव नहीं होगा.

सबसे बड़ा पर्व है होली 
बता दें कि होली भारत के चार प्रमुख पर्वें में से एक है. इसे रंगों का पर्व भी कहते हैं. होली पर पूरे देश में जमकर रंग-गुलाल उड़ता है. बच्चों से लेकर बड़ों तक हर कोई होली के रंगों से सराबोर हो उठता है. लोग अलग-अलग ढंग से होली को सेलिब्रेट करते हैं. होली पर एक दूसरे को रंग लगाते ही सारे गिले शिकवे दूर हो जाते हैं.