अक्सर कई बार गर्म खाने-पीने की चीजों के सेवन के कारण जीभ जल जाती है, इसलिए हमेशा सलाह दी जाती है कि खाने-पीने की कोई भी चीज हो थोड़ा ठंडा करके ही इनका सेवन करें, क्योंकि जीभ जलने के कारण कई बार खाना-पीना तक दूभर हो जाता है. अमतौर पर लोग जीभ जल जाने पर बाजार में मिलने वाली दवाओं का सहारा लेते हैं. लेकिन, आज हम आपको कुछ ऐसे आसान घरेलू उपायों के बारे में बता रहे हैं, जो इस समस्या से राहत दिलाने में आपकी मदद कर सकते हैं. ऐसे में अगर गर्म खाने-पीने के कारण अपकी जीभ जल जाए तो आप इससे राहत पाने के लिए इन आसान घरेलू उपायों को अपना सकते हैं....
ठंडा पानी पिएं
जीभ जल जाने पर ठंडे पानी को धीरे-धीरे सिप करके पिएं. इससे आपको जलन से आराम मिल सकता है, वहीं ठंडे पानी में डुबोकर आइसक्यूब्स चूसने से भी जीभ की जलन को शांत किया जा सकता है. साथ ही ठंडे पानी में नमक मिलाकर गरारे करने से भी जलन और दर्द से राहत मिलती है. ऐसे में आप जीभ जलने पर ठंडे पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं...
दही या दूध का करें सेवन
इसके अलावा जीभ जल जाने पर दही या दूध पीने से भी आराम मिल सकता है. दरअस इनमें मौजूद प्रोबायोटिक्स जीभ को ठंडा करने में मदद करते हैं और इससे जीभ में जलन की समस्या दूर होती है.
घी का इस्तेमाल है फायदेमंद
इसके अलावा जब जीभ जल जाए तो उस पर घी की एक पतली परत लगा सकते हैं, ऐसा करने से जलन से आराम मिलता है. बता दें कि घी में मौजूद वसा जीभ की सतह को कोमल बनाती है और जलन को कम करने में मददगार है. साथ ही घी में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण भी होते हैं जो जीभ के जले हिस्से को संक्रमण से बचाते हैं.
नींबू का रस है फायदेमंद
जीभ जल जाने पर प्रभावित हिस्से पर नींबू का रस लगाने से फायदा हो सकता है. बता दें कि नींबू में विटामिन C और एंटीऑक्सिडेंट्स जैसे गुण पाए जाते हैं, जो जीभ की जली हुई सतह को ठीक करने में मददगार हो सकता है.