पूजा के आखिर में आरती में की जाती है। ज्योतिष की मानें तो पूजा के आखिर में आरती इसलिए की जाती है जिससे भगवान से पूजा के दौरान हर गलती के लिए क्षमा मांगी जाती है। आज हम आपको बता रहे हैं एक ऐसा उपाय जिसके जरिए आपके सभी बिगड़े काम बनने लगेंगे। इसके लिए आपको पूजा के समय लौंग का एक छोटा सा उपाय करना है। आगे पढ़ें ये उपाय.
पूजा -पाठ में लौंग का इस्तेमाल
पूजा -पाठ में लौंग का इस्तेमाल किया जाता है। खास तौर पर लौंग को नवरात्रि में भी इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन आरती के समय़ अगर आप लौंग का यह उपाय कर लेंगे तो ज्योतिष के अनुसार आपकी कई परेशानियों का समाधान अपने आप हो जाएगा। इसके लिए आपको आरती के समय आरती के दिए में दो लौंग डालनी हैं और उसके बाद आरती करनी है। ज्योतिष के अनुसार ये छोटा सा उपाय आपके जीवन में खुशियां ला सकता है।
बिगड़े काम बनाने के लिए अपनाएं लौंग का ये उपाय
- यदि आप आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं तो इससे बचने के लिए मंगलवार को हनुमान जी की मूर्ति या फोटो के सामने सरसों के तेल में दो लौंग डालकर दीया जलाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें। ऐसा करने से आर्थिक तंगी दूर होगी साथ ही धन की वृद्धि भी होगी।
- अगर आपका कोई काम बनते-बनते बिगड़ जा रहा है तो ऐसे में बिगड़े हुए काम को बनाने के लिए आप लौंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए चार लौंग को नींबू में गाड़ दें। इसके बाद 21 बार 'ॐ श्री हनुमते नम:' मंत्र का जाप करें। अब आप जहां भी किसी काम के लिए जाए इसे अपने साथ लेकर जाएं। ऐसा करने से आपके बिगड़े हुए काम भी बनेंगे और सफलता भी मिलेगी।
- यदि आपका बच्चा पढ़ाई में कमजोर है या फिर उसे पढ़ने में मन नहीं लग रहा हो तो ऐसे में बुधवार के दिन 11 साबुत लौंग लेंकर लाल कपड़े में बांध लें। उसके बाद इसे पूजा स्थान में रखकर ओम गं गणपतये नमः की एक माला जाप करें। उसके बाद रोजाना एक लौंग अपने बच्चे को खिला दें। अगर आप ऐसा ग्यारह दिनों तक करेंगे तो आपके बच्चे की मेमोरी तेज हो सकती है।
- अगर आप नौकरी न लगने की समस्या से परेशान हैं तो ऐसे में लौंग का उपाय अपनाएं। इसके लिए एक नींबू लेकर उसके चारों ओर चार लौंग गाड़ दें। उसके बाद 21 बार ओम हनुमते नमः मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से आपका काम बन जाएगा।
- यदि कोई मानसिक रूप से परेशान हैं तो इससे छुटकारा पाने के लिए रोजाना दो या तीन लौंग जलाकर इसकी राख चाटें। ऐसा करने से आपके मन को शांति मिलेगी।
- अगर आप घर से कोई जरूरी काम के लिए बाहर जा रहे हैं तो अपने घर के मुख्य दरवाजे पर दो लौंग रख दें। उसके बाद इस पर पैर रखकर बाहर जाएं। ऐसा करने से काम में आने वाली रुकावटें दूर हो सकती है।
- यदि आप धन में वृद्धि पाना चाहते हैं तो लाल कपड़े में पांच लौंग को बांधकर कौड़ियों के साथ तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से धन की बढ़ोत्तरी होने लगेगी।