हिंदू कैलेंडर के हिसाब से इस साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन सुहागिन महिलाएं गणगौर पूजा करती हैं और अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत भी रखती हैं। वहीं इस साल दिनांक 10 अप्रैल को शाम 05 बजकर 32 मिनट से तृतीया तिथि का आरंभ हो रहा है और इसका समापन दिनांक 11 अप्रैल को दोपहर 03 बजकर 03 मिनट पर होगा।

उदया तिथि के अनुसार इस साल गणगौर पूजा दिनांक 11 अप्रैल गुरुवार के दिन रखा जाएगा। यह व्रत भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। ऐसी मान्यता है कि जो व्यक्ति इस दिन जो महिलाएं व्रत रखती हैं और विधिवत पूजा-पाठ करती हैं। उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती है और अखंड सौभाग्य का वरदान भी मिलता है। अब ऐसे में गणगौर पूजा के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।

इसके बारे में जानना जरूरी है। आइए विस्तार से जानते हैं। 

गणगौर पूजा के दिन क्या करना चाहिए? 

  • गणगौर पूजा के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विधिवत पूजा-अर्चना करनी चाहिए। 

  • इस दिन महिलाएं ब्रह्म मुहूर्त में ही उठकर स्नान-ध्यान करें। 

  • गणगौर पूजा के दिन सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार जरूर करें।

  • गणगौर पूजा का व्रत अविवाहित महिलाएं भी रख सकती हैं। इससे अखंड सौभाग्य का वरदान मिल सकता है। 

  • गणगौर पूजा के लिए मिट्टी पीली होनी चाहिए। 

  • इस दिन मन को शांत रखें और भजन-कीर्तन करें।

  • भगवान शिव की पूजा करने के दौरन मंत्रों का जाप विशेष रूप से करें। 

  • इस दिन माता पार्वती को सुहाग की सामग्री अर्पित करें।  इससे दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियां दूर हो सकती है।

गणगौर पूजा के दिन क्या नहीं करना चाहिए?

  • गणगौर पूजा के दिन वाद-विवाद से बचें। 

  • इस दिन किसी भी ब्राह्मण को घर से खाली हाथ न लौटाएं। 

  • गणगौर पूजा के दिन जो महिलाएं व्रत रख रही हैं। वह सोने से बचें। 

  • इस दिन किसी भी व्यक्ति को अपशब्द बोलने से बचें। 

  • इस दिन तामसिक चीजों से बचना चाहिए।