भगवान राम के परम भक्त कहे जाने वाले पवन पुत्र हनुमान को कलयुग का देवता भी कहा जाता है. हिंदू पंचाग के अनुसार चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को भगवान हनुमान का जन्मोत्सव मनाया जाता है. इस दिन बजरंगबली के निमित्त व्रत कर उनकी सच्चे मन से पूजा-आराधना करने से सारे संकट टल जाते हैं और भक्तों को अज्ञात भय से छुटकारा मिलता है. जो व्यक्ति हनुमान जन्मोत्सव पर कुछ खास बातों का ध्यान रखता है तो उसे बजरंगबली की विशेष कृपा प्राप्त होती है. क्या हैं वे खास बातें?

1. बह्मचर्य का पालन कर करें पूजा
हनुमान जयंती के दिन ब्रह्मचर्य का पालन करते हुए पूजा करें. हनुमान जी ब्रह्मचारी थे, इसके लिए इस दिन ब्रह्मचर्य का पालन करते हुए पूजा करने का विशेष फल मिलता है.

2. चरणामृत की जगह बूंदी या बेसन के लड्डू का भोग
हनुमान जयंती के दिन हनुमान जी की विशेष कृपा पाने के लिए सबसे आसान उपाय है कि उनको गुलाब की माला चढ़ाएं. इस बात का ध्यान रखें कि चरणामृत कभी भी नहीं रखें. इसके बजाए बूंदी या बेसन के लड्डू का भोग लगाएं.

3. रामदूताय मंत्र का करें जाप
जीवन के सभी कष्टों के निवारण के लिए हनुमान जयंती के दिन पारे के निर्मित हनुमान जी की पूजा करें और 108 बार रुद्राक्ष की माला से ॐ रामदूताय नमः मंत्रा का जाप करें.

4. दान-पुण्य करना
हनुमान जयंती के दिन उपवास रखने के साथ ही ॐ रामदूताय नमः मंत्र का जाप करें. इसके साथ ही विधिवत तरीके से पूजा करते हुए दान आदि भी करना चाहिए. हनुमान जयंती के दिन किए गए दान से घर में सुख-समृद्धि आती है.