कई बार जीवन में अधिक मेहनत करने के बाद भी इंसान को धन संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर आप धन की कमी का सामना कर रहे हैं, तो ऐसे में आपके लिए वास्तु शास्त्र के उपाय बेहद लाभकारी साबित होंगे। वास्तु के अनुसार, घर में कुछ शुभ चीजों को रखने से इंसान को आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है। चलिए जानते हैं कि घर में किन चीजों का रखने से धन में वृद्धि होती है।

वास्तु टिप्स (Vastu Tips)

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में पिरामिड रखने से परिवार के सदस्यों पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। इससे इंसान को नौकरी और बिजनेस में सफलता प्राप्त होती है। साथ ही सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

सनातन धर्म में भगवान गणेश की विशेष पूजा की जाती है। माना जाता है कि उनकी कृपा से सभी कार्यों में सफलता हासिल होती है। अगर आप घर में प्रभु की मूर्ति विराजमान करते हैं, तो इससे आपको सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी और घर में सुख-शांति का आगमन होगा।

रामभक्त हनुमान जी को कलयुग का जाग्रत देवता माना गया है। अगर आप आर्थिक स्थिति मजबूत करना चाहते हैं, तो इसके लिए घर में पंचमुखी हनुमान जी की फोटो दक्षिण-पश्चिम दिशा में लगाएं और रोजाना इनकी पूजा-अर्चना करें। माना जाता है कि ऐसा करने से दरिद्रता खत्म होती है।

कुबेर को धन का देवता माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इंसान पर कुबेर जी की कृपा होने से जीवन में कभी भी पैसों की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है। ऐसे में आप घर में कुबेर जी की तस्वीर अवश्य रखें। वास्तु शास्त्र की मानें तो तिजोरी में भगवान कुबेर की मूर्ति रखने से व्यक्ति को आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है।