हिंदुस्तान इतिहास, विरासत, समृद्ध संस्कृति और कई रहस्यमयी चीजों से घिरा हुआ एक खूबसूरत और अनोखा देश है।
भारत विश्व का एक ऐसा भी देश है, जहां पूर्व से लेकर पश्चिम और उत्तर से लेकर दक्षिण भारत में करोड़ों से भी अधिक देवी-देतावों का मंदिर हैं। इस देश में कुछ ऐसे मंदिर मौजूद हैं, जहां दर्शन मात्र से भक्तों की सभी मुरादें पूरी हो जाती हैं।
हिंदुस्तान में कुछ ऐसे भी मंदिर है, जो किसी रहस्यमयी कहानी से कम नहीं है।
केदारेश्वर गुफा मंदिर (Kedareshwar Cave Temple)
महाराष्ट्र में स्थित रहस्यमयी मंदिर का जिक्र होता है, तो सबसे पहले केदारेश्वर गुफा मंदिर का नाम जरूर शामिल रहता है। यह मंदिर महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में हरिश्चंद्रगढ़ पहाड़ी किले पर स्थित है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है।
केदारेश्वर गुफा मंदिर के बारे में एक बात भी को हैरान करती है। जी हां, इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि यह सिर्फ एक स्तंभ पर टिका हुआ। यह मंदिर कैसे हजारों साल से एक ही स्तंभ पर टिका हुआ, इसका पता वैज्ञानिक भी नहीं लगा पाए हैं। ऐसा माना जाता है कि भगवान शिव ने स्वयं इस मंदिर में शिवलिंग स्थापित किया था।
-
पता- केदारेश्वर गुफा मंदिर महाराष्ट्र के हरिश्चंद्रगढ़ में स्थित है।
कैलाश मंदिर (Kailash Temple)
महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले स्थित कैलाश मंदिर एक चर्चित, पवित्र और एक रहस्यमयी मंदिर भी माना जाता है। यह पवित्र मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। कहा जाता है कि यह मंदिर कैलाश की तरह दिखाई देता है, इसलिए इसका नाम कैलाश मंदिर है।
कैलाश मंदिर भारत का एक ऐसा मंदिर है, जिसे चट्टान को काटकर बनाया गया है। जी हां, यह माना जाता है कि करीब 40 हजार टन वजनी पत्थरों को काटकर काटकर बना गया है। इतने बड़े पत्थर को प्राचीन काल में कैसे काटकर बनाया था, जिसके बारे में कई ज्ञानी भी नहीं जवाब नहीं दे पाते हैं। इस मंदिर की वास्तुकला भी लोगों को चकित करती है।
त्र्यंबकेश्वर मंदिर (Trimbakeshwar Shiva Temple)
महाराष्ट्र के नासिक से लगभग 28 किमी की दूरी पर त्र्यंबकेश्वर मंदिर एक पवित्र शहर होने के साथ-साथ एक चर्चित मंदिर भी है। यह पवित्र मंदिर भगवान शिव को समर्पित है, जो ब्रह्म गिरि नामक पर्वत के पास स्थित है। ब्रह्मगिरि पर्वत के ठीक पास से गोदावरी नदी बहती है।
त्र्यंबकेश्वर मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। यह एक चमत्कारी मंदिर होने के साथ-साथ एक रहस्यमयी मंदिर भी है। इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि गौतम ऋषि की तपस्या के चलते भगवान शिव प्रसन्न होकर माता पार्वती के साथ प्रकट हुए थे। इस मंदिर की वास्तुकला भी सैलानियों को खूब आकर्षित करती है।
गणपतिपुले (Ganpatipule Temple)
महाराष्ट्र में किसी रहस्यमयी गणेश मंदिर का जिक्र करता है, तो वो गणपतिपुले मंदिर का नाम जरूर लेता है। कहा जाता है कि यह मंदिर करीब 400 सौ से भी अधिक पुराना है। यह पूर्णरूप से भगवान गणेश को समर्पित है।
इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि भगवान गणपति खुद यहां प्रकट हुए थे। मंदिर में स्थित गणेश जी की मूर्ति सफेद रेत से बनी हुई है। मूर्ति की नक्काशी भक्तों को खूब आकर्षित करती है। आपको बता दें कि समुद्र के किनारे होने के चलते यहां हर दिन हजारों पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं।