हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व माना गया है. एकादशी का दिन पूजा-पाठ की दृष्टि से बहुत ही खास होता है और इस दिन जन्म लेने वाले बच्चे भी कुछ खास होते हैं. वैदिक व ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बच्चे का जन्म जिस मुहूर्त व घड़ी में होता है उसके आधार पर ही उसके स्वभाव का भी अंदाजा लगाया जाता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस दिन जन्म लेने वाले बच्चों का स्वभाव कैसा होता है.
एकादशी के दिन जन्मे लोग कैसे होते हैं?
-
एकादशी का दिन बहुत ही खास होता है और यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित है. इस दिन जन्म लेने वाले बच्चे का स्वभाव भी बहुत ही खास होता है. इस दिन जन्म लेने वाले बच्चे शांत और निर्मल मन के होते हैं.
-
एकादशी के दिन जन्म लेने वाले लोग बच्चे बड़े होकर धार्मिक स्वभाव के बनते हैं और वह धर्म-कर्म के कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हैं.
-
वैदिक शास्त्र के अनुसार जिस बच्चे का जन्म एकादशी के दिन होता है वह सबका सम्मान करता है. ऐसे व्यक्ति अपने गुरु, माता-पिता और बड़ों का सम्मान करते हैं. साथ ही उनकी बातों को भी महत्वता देते हैं.
-
वैदिक शास्त्र के मुताबिक एकादशी के दिन जन्म लेने वाले जातकों की शादी के बाद एक से अधिक संतानें होती हैं.
-
एकादशी के दिन जन्म लेने वाले जातक न्याय के रास्ते पर चलना पसंद करते हैं और हमेशा सच का साथ देते हैं. इतना ही नहीं, ऐसे लोग अपने साथ-साथ दूसरों को भी सत्य के रास्ते पर चलने की शिक्षा देते हैं.
-
एकादशी का दिन बहुत शुभ होता है और इस दिन जन्म लेने वाले जातक स्वभाव से बहुत ही विनम्र होते हैं. ऐसे में ज्ञान कूट-कूट कर भरा होता है.
-
ऐसे लोगों को अपने अच्छे और सदाचारी स्वभाव की वजह से समाज में भी सम्मान प्राप्त होता है. करियर के मामले में भी ये लोग हमेशा आगे रहते हैं और सफलता प्राप्त होती है.
-
एकादशी के दिन जन्म लेने वाले जातक अच्छे कर्म करते हैं और कोशिश करते हैं कि उनके आस-पास रहने वाले लोगों को कोई परेशानी न हो. ये लोग जीवन में सभी सुख-सुविधाओं का लाभ उठाते हैं.