कन्या: इस सप्ताह नए कार्यों का आयोजन करने के लिए अत्यंत शुभ है. पत्नी और संतानों के संबंध में शुभ समाचार मिलेगा. गृहस्थ जीवन और दांपत्य जीवन में सुख और संतोष की भावना का अनुभव होगा. नौकरी- धंधा में लाभ की प्राप्ति होगी.आय के साधनों में वृद्धि होगी. प्रत्येक कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होगा.
कैरियर /बिजनेस: इस सप्ताह आपके आत्मविश्वास में इजाफा होगा. भागीदारी के कार्य और नए करारों को करने के लिए सप्ताह के उत्तरार्ध का समय सबसे उत्तम रहेगा. भाग्य का साथ मिलेगा.
रिलेशनशिप: इस सप्ताह आपको अपने पिता के साथ संबंध अच्छे रखने होंगे. मित्रों व भाई-बहनों के साथ किसी प्रकार की उग्र कहासुनी में न पड़ें. उनके पास से फिलहाल कोई आशा न रखें.
हेल्थ: इस सप्ताह आपकी हालत उतनी अच्छी नहीं रहेगी. शारीरिक दुर्बलता, जोड़ों में दर्द, घुटनों में पीड़ा इत्यादि रहने की संभावनाए अधिक रहेंगी. सप्ताह के उत्तरार्ध में आप व्यक्तित्व विकास के लिए योग, कसरत या ब्यूटी ट्रीटमेंट को प्राथमिकता दे सकते हैं. आरोग्य की दृष्टि से सप्ताह के उत्तरार्ध का समय अधिक बेहतर प्रतीत होता है.
लकी डेट: 06, 10, 11
कलर: भूरा, नारंगी, काला
लकी दिन: रविवार, बुधवार, शनिवार
सावधानी: इस सप्ताह किसी करीबी से धोखा मिल सकता है अतः आंख बंद करके किसी विश्वास ना करें. उत्तेजना और क्रोध में कोई भी निर्णय ना लें. समझकर बोलें और प्रयास करें की अनावश्यक विवाद ना हो.
उपाय: प्रतिदिन सुबह मां लक्ष्मी की प्रतिमा के सामने अखंड ज्योत (तेल का दीपक) प्रज्ज्वलित करें. कन्या को भोजन कराकर एक सिक्का व मेहंदी दें.