शनिदेव जिसपर मेहरबान होते हैं, उस व्यक्ति के जीवन में कभी किसी चीज की कमी नहीं रहती है। लेकिन शनिदेव उन्हीं लोगों पर कृपा बरसाते हैं, जो मन के सच्चे और अच्छे कर्म करने वाले होते हैं। शनिदेव कर्मों के हिसाब से लोगों को उसका फल देते हैं। इसलिए वे कर्मफल के देवता कहलाते हैं। लेकिन आपने जहां भी कुछ गलत काम किया, वे दंड देने से नहीं चूकते हैं। वे न्याय के देवता हैं। शनिदेव की न्याय व्यवस्था से देवता भी नहीं बच पाए हैं।

सप्ताह का दिन शनिवार भगवान शनिदेव को समर्पित है। जीवन में सुख-समृद्धि और प्रगति के लिए इस दिन शनिदेव की विशेष पूजा-उपासना की जाती है। आइए जानते हैं, शनिवार की रात किए जाने वाले कुछ विशेष उपाय, जो आपका भाग्योदय कर सकता है।

शनिवार रात के उपाय

11 दीये का उपाय: पीपल के पेड़ में शनिदेव का वास माना जाता है। शनिवार के दिन पीपल पेड़ की जड़ में जल से अर्घ्य देने से लाभ होता है। शनिदेव की कृपा प्राप्त करने के लिए शनिवार की रात पीपल पेड़ के सामने तिल के तेल वाली 11 दीया जलाएं। लेकिन ये दीये कच्ची मिटटी को गूंथ कर खुद से बनाए हुए होने चाहिए।

लोहा और शनि चालीसा का उपाय: यदि आपकी कुंडली में शनिदेव कमजोर हैं, तो शनिवार की रात शनि मंदिर में जाकर भगवान शनिदेव के सामने एक लोहे का टुकड़ा रखकर 7 बार शनि चालीसा का सस्वर (बोलकर) पाठ करें। पाठ के बाद लोहे को टुकड़े को शनिदेव के चरणों में अर्पित कर दें और वहीं रहने दें। मंगलवार को लोहे के उस टुकड़े को घर लेकर आएं और शुभ मुहूर्त देखकर उसकी अंगूठी बनवाकर मध्यमा अंगुली में पहनें।

शमी वृक्ष का उपाय: शनिवार की रात एक रुपये का सिक्का, काली उड़द दाल और लोहे की एक कील को एक नीले या काले कपड़े में लपेटकर शमी वृक्ष के तने में लपेटकर बांध दें। इस उपाय से जल्द ही शुभ समाचार प्राप्त होगा।