वैशाख पूर्णिमा की समाप्ति के साथ ही ज्येष्ठ महीने की शुरुआत हो जाएगी. जेठ का महीना धार्मिक दृष्टिकोण से काफी खास महत्व रखता है. खासकर उनके लिए जिनकी कुंडली में शनि का नकरात्मक प्रभाव हो. माना जाता है जिनकी कुंडली में शनि देव की नकारात्मक दृष्टि पड़ती हो उनका जीवन बेहद कष्ट दाई होता है. धन तो आता है लेकिन रूकता नहीं, छात्रों को थोड़े-थोड़े नंबरों से सफलता नहीं मिलती है.
जेठ महीने को शनि देव को प्रसन्न करने के लिए सबसे उत्तम महीना माना जाता है, क्योंकि इसी महीने में शनि देव का जन्म हुआ था. जेठ के महीने में अगर आप कोई उपाय करते हैं तो शनि देव प्रसन्न हो जाएंगे और जीवन में सभी प्रकार के कष्ट, शनि की साढ़ेसाती-ढैय्या का प्रभाव भी समाप्त हो जाएगा.
जेठ का महीना शनिदेव के लिए खास इसलिए माना जाता है क्योंकि जेठ अमावस्या के दिन सूर्य और छाया से शनि का जन्म हुआ था. उस दिन को शनि जयंती के नाम से भी जाना जाता है.
6 जून को शनि जयंती
इस साल 6 जून को शनि जयंती का त्यौहार मनाया जाएगा. हालांकि जिस दिन यह जिस महीने में शनि देव का जन्म हुआ है, उस महीने में शनि देव की कृपा लोगों के ऊपर बरसती है. शनि देव को प्रसन्न करने के लिए और उनकी क्रूर दृष्टि से बचने के लिए जेठ के महीने में कुछ उपाय करने से ही शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव भी समाप्त हो जाता है. जिसके कारण कंगाली भी धनवान हो जाता है.
ज्येष्ठ के महीने में करें यह उपाय
जेठ के महीने में शनि देव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार के दिन सरसों तेल से शनिदेव को स्नान कराएं और वह तेल थोड़ा सा अपने माथे पर लगाएं. इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं.
शनिदेव को करें तिल अर्पण
शनिवार के दिन शनि मंदिर जाकर शनि की पूजा कर उनको काले तिल अर्पण करें. इससे शनि देव प्रसन्न होते हैं और सभी प्रकार के कष्ट दोष समाप्त हो जाते हैं.
पीपल के पेड़ की करें पूजा
जेठ के महीने में स्नान कर पीपल पेड़ की पूजा करें और संध्या के समय तिल के तेल का दीपक जलाएं. इससे शनिदेव बेहद प्रसन्न होते हैं.
इन वस्तुओं का करें दान
जेठ के महीने में अगर आप काली वस्तु, काले वस्त्र या काले छाते के साथ ही घड़ा, चप्पल इत्यादि चीजों का दान करते हैं तो आपके घर में आर्थिक उन्नति होगी और कभी भी गृह कलेश नहीं होगा.