ऐसा माना जाता है कि जिस व्यक्ति पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है, उसे जीवन में आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता। ऐसे में अगर आप मिश्री से जुड़े कुछ उपाय करते हैं, इससे आपके ऊपर धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि बनी रहती है। चलिए जानते हैं मिश्री कुछ ऐसे ही असरदार उपाय।

प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी

माना जाता है कि मां लक्ष्मी को मिश्री अति प्रिय है। इसलिए मां लक्ष्मी की पूजा के दौरान मिश्री का भोग जरूर लगाना चाहिए। पूजा के बाद मिश्री को प्रसाद के रूप में वितरित करें। ऐसा करने से व्यक्ति की मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं। वहीं यदि आप नौकरी आदि में समस्या झेल रहे हैं, तो इसके लिए मिश्री का दान जरूर करें।

मिलेगा मनचाहा जीवन साथी

यदि आप मनचाहा जीवनसाथी पाना चाहते हैं, तो इसके लिए राधा रानी और श्री कृष्ण की पूरी विधि-विधान से पूजा करें। इसके बाद पूजा में मिश्री व तुलसी का भोग लगाएं। ऐसा करने से आपको अपने लिए एक योग्य जीवनसाथी की प्राप्ति हो सकती है।

दूर होंगे शनि के प्रभाव

अगर आप शनि का बुरा प्रभाव झेल रहे हैं, तो मिश्री का उपाय करने से इस समस्या में राहत पा सकते हैं। हिंदू मान्यताओं के अनुसार शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित माना जाता है। ऐसे में इस दिन मिश्री के दाने चीटियों को डालें। ज्योतिष मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से आपको शनि दोष से राहत मिल सकती है।