जब भी बात राशियों की आती है तब सभी राशियां स्वभाव में एक दूसरे से अलग होती हैं। ज्योतिष के अनुसार भी सभी राशियां एक दूसरे से भिन्न होती हैं। ऐसा माना जाता है कि किसी राशि के लोग स्वभाव से कठोर होते हैं, तो वहीं किसी अन्य राशि के लोग स्वभाव से प्यार भरी बातें करने वाले होते हैं।

किसी भी राशि का निर्धारण उसके स्वामी ग्रह के स्वभाव पर निर्भर होता है। पिछले कुछ दिनों से हम 12 राशियों में से कुछ के स्वभाव और लव लाइफ के बारे में बता रहे हैं। इसी क्रम में आज जानें तुला राशि के स्वभाव और उनकी लव लाइफ के बारे में।

तुला राशि का स्वभाव

उचित निर्णय लेने वाले होते हैं

तुला राशि के जातकों को हमेशा हंसते मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है और ये शीघ्र और उचित निर्णय लेने वाले होते हैं लेकिन कभी -कभी छोटी बात पर ही ये परेशान हो जाते हैं। इनका स्वभाव सौम्य होता है और ये काफी व्यवस्थित तरीके से जीवन बिताने वाले होते हैं। इनमें गजब का आकर्षण होता है। जिससे लोग इनकी तरफ खींचे चले आते हैं। ये कोई भी काम सोच समझ कर करते हैं। इस राशि के लोग किसी भी समय उचित निर्णय लेने में माहिर होते हैं। ये लोग अच्छा खाने और पहनने के शौकीन होते हैं। इनके अंदर राजाओं की तरह रहन -सहन एवं पहनावे के गुण पाए जाते हैं।

घर एवं सम्पति से लगाव

खासतौर पर तुला राशि की लड़कियां बहुत ज्यादा बुद्धिमान सुंदर और चतुर होती हैं। इन्हे अपने घर एवं सम्पति से बहुत लगाव होता है। तुला राशि की लड़कियां अपने जीवन साथी से बहुत प्रेम करती हैं। इस राशि के लोग बहुत ज्यादा क्रिएटिव होते हैं और संगीत, गायन एवं नृत्य के शौकीन होते हैं। ये लोग ईश्वर में आस्था रखते हैं। इन्हेंअव्यवस्था, अन्याय, फूहड़ता और दिखावा बिलकुल पसंद नहीं होता है। इस राशि के लोग संतुलित जीवन जीना चाहते हैं। सामुद्रिक यात्रा इनके लिए अच्छी होती है। ये लोग वकील जज लेखक अभिनेता और अच्छे साहित्यकार हो सकते हैं।

शौक़ीन स्वभाव के होते हैं

इस राशि का स्वामी शुक्र है जिससे तुला राशि के लोग स्वभाव से शौकीन होते हैं। तुला राशि के लोग सामान्य कद-काठी वाले होते हैं। नई-नई जगहों पर घूमना इन्हें अच्छा लगता है। इस राशि के लोग ऐतिहासिक स्थलों की यात्रा करना बहुत पसंद करते हैं। जीवन में आगे बढ़ते रहना पसंद करते हैं। ये लोग स्वभाव से शांति प्रिय एवं विनम्र होते हैं। ये हमेशा झगड़े से दूर रहते हैं और बातचीत द्वारा विवाद दूर करने का प्रयास करते हैं। ये कभी जुबान के कड़वे नहीं होते हैं। ये लोग किसी भी परिस्थिति में विचलित नहीं होते हैं और दूसरों को प्रोत्साहन देना, सहारा देना इनका स्वभाव होता है। ये लोग संगीत कला के प्रेमी होते हैं। ये मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।

ये लोग स्वभाव से लीडर होते हैं

ये लोग लीडर स्वभाव के होते हैं। ये सिक्के के दोनों पहलू को देखते हैं। न्याय करने में निपुण दूसरों की देखभाल करना, अनुकूल व्यवहार आदि करना तुला राशि के लोगों में देखा जा सकता है। तुला राशि के जातक कोमल एवं खुशमिजाज होते हैं। इनके संपर्क में आने वाले लोग भी इनकी संगत में रहकर काफी अच्छा महसूस करते हैं। सिक्के के दोनों पहलुओं पर ध्यान देने वाले शानदार जीवन जीने वाले होते हैं। महंगी गाड़ी, महंगे कपडे, आलीशान बंगला इन्हे काफी पसंद होता है।

तुला राशि की लव लाइफ

पार्टनर को खुश रखते हैं

अपने पार्टनर को खुश रखने के लिए हर कोशिश करते हैं। परिवार एवं दोस्तों के साथ समय बिताना पसंद करते हैं। अधिक से अधिक दोस्त बनाना उन्हें बहुत पसंद होता है। इनके आस-पास हर समय लोगों का घेरा बना रहे इससे ये खुश रहते हैं। तुला राशि के लोग अकेले रहना पसंद नहीं करते हैं। लेकिन इनके मन में अपने लिए प्रेम पैदा करना थोड़ा मुश्किल होता है फिर भी जब इन्हें किसी से प्रेम हो जाता है तो ये उसके प्रति समर्पित रहते हैं।

प्यार में सुंदरता एवं संतुलन देखते हैं

संवेदनशील होने के साथ -साथ ये लोग व्यावहारिक भी होते हैं। ये प्यार में सुंदरता एवं संतुलन खोजते हैं। ये प्यार की गहराई को समझ नहीं पाते हैं। संतुलित जीवनसाथी को ढूंढने में जरूरत से ज्यादा टाइम लेते हैं। ये लोग किसी भी रिश्ते में हां बोलने में समय लगाते हैं। लेकिन एक बार हां बोलने के बाद ये कभी पीछे नहीं हटते हैं और उनको खुश करने के लिए फिर कुछ भी कर सकते हैं। ये लोग प्रेम के समर्थक होते हैं। दिखने में ये लोग बहुत आकर्षक होते हैं। उन्हें हर चीज में परफेक्शन चाहिए होता है। अपने साथी को खुश रखने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। ये एक अच्छे जीवन साथी बनते हैं।

ये राशियां होती हैं तुला की अच्छी पार्टनर

प्यार में तुला राशि के साथ सबसे अनुकूल संकेत मिथुन और कुंभ राशि के साथी वायु चिह्न हैं। क्योंकि वे तुला की सामाजिक बुद्धिमत्ता और आजीविका को साझा करते हैं। तुला राशि वाले ऐसे लोगों की ओर आकर्षित होते हैं जो उनके जैसे ही दयालु और निष्पक्ष होते हैं। ये लोग अपने साथी की ओर से किसी भी नाटक को सुचारू नहीं करना चाहते हैं, जिससे वे मिथुन और कुंभ राशि की दूसरों के साथ सहजता से आकर्षित हो जाते हैं।