अगर आपके वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव रहता है और पैसों की भी कमी रहती है तो शुक्रवार के दिन ये उपाय जरूर करें। इससे आप पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी.
देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार को ॐ शुं शुक्राय नमः या ॐ हिमकुण्डमृणालभं दैत्यानां परं गुरुं सर्वशास्त्रप्रवक्तारं भार्गवं प्रणम्यहम् मंत्र का जाप करें.
नीम के पेड़ पर जल चढ़ाएं
दुखों से मुक्ति पाने के लिए हर शुक्रवार को नीम के पेड़ पर जल चढ़ाना चाहिए. क्योंकि नीम के पेड़ को देवी दुर्गा का स्वरूप माना जाता है. जल चढ़ाने से देवी की कृपा हमेशा बनी रहती है.
कमल गट्टे की माला
अपने वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने के लिए हर शुक्रवार को कमल गट्टे की माला से मां लक्ष्मी का नाम जपें. ऐसा करने से आपका वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा.
अखंड ज्योति
अगर आप आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं तो शुक्रवार को मां लक्ष्मी की मूर्ति के सामने 11 दिनों तक अखंड ज्योति जलाएं. ऐसा करने से आपको आर्थिक तंगी से मुक्ति मिल सकती है.
गाय को खिलाएं रोटी
अगर आपके घर में हमेशा कलह रहता है तो आपको हर शुक्रवार को गाय को रोटी खिलाना शुरू कर देना चाहिए. इससे आपके घर में कलह खत्म हो जाएगी.