व्यक्ति को रत्नों और उप रत्नों को चुनने में बहुत ही सावधानी बरतनी चाहिए। रत्नेश सिर्फ शोभा बढ़ाने का साधन नहीं होते हैं बल्कि उनमें आलौकिक शक्ति मौजूद होती है। कुछ लोग रतन को शौक शौक में पहन लेते हैं। जो की बहुत ही बड़ी गलती साबित होती है। रत्नों को हमेशा कुंडली का विश्लेषण करके ही पहनना चाहिए। वरना रत्न इंसान को अर्श से फर्श पर लाने में सक्षम होता है।
जानकारी के लिए आपको बता देगी कभी भी मारक,बाधक, नीच या फिर अशुभ ग्रह का रत्न नहीं पहनना चाहिए। रत्नों को सिर्फ शुभ ग्रह अगर अस्त होता है या फिर निर्बल होता है तब पहनना चाहिए। जिससे कि उस ग्रह के प्रभाव को बढ़ाकर शुभ फलों में बढ़ोतरी हो सके। इसीलिए आज हम बात करेंगे माणिक्य रत्न के विषय में जो कि सूर्य ग्रह का रत्न बताया जाता है। भगवान सूर्य को ग्रहण का राजा भी कहते हैं। साथ ही साथ सूर्य पिता और आत्मा के भी कारक बताए जाते हैं। इसी कारण से इन्हीं के प्रताप से व्यक्ति जीवन का विकास कर पाता है। वहीं दूसरी ओर कुंडली में अगर सूर्य देव कमजोर स्थिति में मौजूद होते हैं तो मनुष्य को माणिक्य रत्न पहनना चाहिए। तो चलिए जानते हैं माणिक्य रत्न को धारण करने से क्या लाभ होता है और इसके धारण करने की क्या है सही विधि-
माणिक्य रत्न को पहनने के शुभ लाभ
माणिक्य रत्न को पहनकर सूर्य उपासना करने पर सूर्य की पूजा का फल दोगुना मिलने लगता है। इसी के साथ साथ माणिक्य रत्न को धारण करने पर सूर्य प्रभावित रोग जैसी की ह्रदय रोग, पित्त विकार और आंखों के रोगों से मुक्ति प्राप्त करवाता है। इतना ही नहीं साथ ही साथ सरकारी क्षेत्र से संबंधित कार्य में आपको सफलता और तरक्की प्राप्त करवाने में सूर्य देव की कृपा प्राप्त होने लगती है। आपके अंदर उर्जा और आत्मबल का विकास होने लगता है।
कौन लोग पहन सकते हैं माणिक्य रत्न
मेष राशि, सिंह राशि और धनु राशि के लोग माणिक्य रत्न पहन सकते हैं।
कर्क राशि,वृश्चिक राशि और मीन राशि के लोगों को माणिक्य रत्न साधारण परिणाम प्रदान करता है।
अगर जातक को हृदय और नेत्र रोग से संबंधित पीड़ा है तो वह भी माणिक्य रत्न पहन सकते हैं।
अगर धन भाव, नवम भाव, पंचम भाव, दशम भाव और एकादश भाव में सूर्य उच्च स्थिति में मौजूद है तो भी माणिक्य रत्न धारण किया जा सकता है।
साथ ही साथ कुंडली में अगर सूर्य देव कमजोर स्थिति में मौजूद होते हैं तो भी माणिक्य रत्न पहन सकते हैं। इतना ही नहीं अगर सूर्य देव उच्च या फिर स्वराशि स्थिति में मौजूद होते हैं तो भी आप माणिक्य रत्न पहन सकते हैं।
माणिक्य रत्न पहनने की सही विधि
माणिक्य रत्न गुलाबी या फिर लाल रंग का बहुत ही अच्छा बताया गया है।
माणिक्य रत्न का वजन कम से कम 6 से सवा सात रत्ती का हो तो बहुत ही अच्छा है।
तांबा या फिर सोने की धातु में माणिक्य रत्न को पहनना सबसे शुभ बताया गया है।
सूर्य उदय होने के 1 घंटे बाद में माणिक्य रत्न को पहन सकते हैं।
माणिक्य रत्न पहनने से पहले अंगूठी को गाय के दूध और गंगाजल से शुद्ध कर लेना चाहिए। जिसके बाद में मंदिर के सामने बैठकर एक माला सूर्य देव के मंत्र ओम सूर्याय नमः का जाप करना चाहिए। इतना ही नहीं साथ ही साथ सूर्य ग्रह से संबंधित कुछ दान निकालकर मंदिर में किसी भी पुजारी को चरण स्पर्श करके देकर आ जाना चाहिए और फिर अंगूठी को पहन लेना चाहिए।