वैदिक ज्योतिष के अनुसार, जब कोई ग्रह अस्त या राशि परिवर्तन करता है, तो उसका असर सीधा मानव जीवन पर पड़ता है। देवगुरु बृहस्पति को शिक्षा, दान, मांगलिक कार्य, बड़े भाई, ज्ञान, धन, दान और संतान आदि का कारक माना जाता है। गुरु के उदय होने से सभी राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है। गुरु उदय होने से इन 3 राशियों को लाभ प्राप्त होगा।

मेष- मेष राशि में गुरु बृहस्पति 11वें स्थान में उदित होंगे, जिसे आय का स्थान माना गया है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार, मेष राशि के जातकों की आय में वृद्धि हो सकती है। आय के नए साधन बनेंगे। व्यापार में धन लाभ होने के आसार रहेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

कन्या- कन्या राशि को गुरु उदय होने से लोगों का भाग्योदय होगा। इस राशि के जातकों के लिए यह समय शुभ रहने वाला है। नए अवसर मिल सकते हैं। करियर के जातकों को नई चीजें सीखने को मिलेगी। शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा।

तुला- तुला राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति सुधरने वाली है। लंबे समय से रुके कार्य पूर्ण होंगे। इस दौरान रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। कार्यस्थल पर बॉस की सराहना मिल सकती है। इस दौरान कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें। सेहत को लेकर सावधान रहें।