अधिकतर लोग अपनी कुंडली के दोष को लेकर परेशान रहते हैं। कई बार मेहनत करने के बाद भी मन के हिसाब से फल नहीं मिलता जिसके कारण परेशानी बढ़ती ही जाती है। कुंडली में अगर बृहस्पति दोश है, तो इस तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। करियर की परेशानी से लेकर स्वास्थ्य में दिक्कतों तक बृहस्पति के खराब होने से बहुत कुछ हो सकता है।

इस ग्रह का सबसे ज्यादा असर नौकरी पर पड़ता है। करियर ग्रोथ में रुकावट, किसी ऑफिशियल काम में रुकावट भी इस ग्रह के कारण ही आती है। कई बार काम होते-होते अटक जाता है। ऐसे में उस ग्रह की शांति का कोई उपाय करना जरूरी हो जाता है।

चार नींबू का यह उपाय जूपिटर यानी बृहस्पति को शांत करने का एक उपाय बताया है। उनके मुताबिक, सिर्फ चार नींबू का यह टोटका आपको सुख और शांति प्रदान कर सकता है।

क्या है ब्रृहस्पति को शांत करने का उपाय?
आपको चार नींबू को चार दिन तक अपने सिर से उतार कर किसी मंदिर में दान करना है। ध्यान रहे कि इसे मंदिर में दान के अनुसार देखें ना कि किसी चौराहे या किसी पेड़ के नीचे रखकर आएं। आपको इस दान की शुरुआत ब्रृहस्पतिवार से ही करनी है। यानी गुरुवार के दिन से दान शुरू करना है और अगले चार दिन इसे करते रहना है।

हमारे शास्त्रों में दान का महत्व है और इसके कारण ही हमें हमारे कर्मों का फल मिलता है। अगर लंबे समय से आपकी कोई समस्या अटक रही है, तो यह टोटका काम कर सकता है।

ब्रृहस्पति को शांत करने के अन्य उपाय
एक मंत्र ऐसा है जिसका जाप करने से यह समस्या शांत होती है।

"देवानाम च ऋषिणाम च गुरुं कांचन सन्निभम। बुद्धिभूतं त्रिलोकेशं तं नमामि बृहस्पतिम्।।"

इस मंत्र के जाप से आपकी कुंडली में जिस तरह की समस्याएं चल रही थीं वह ठीक होंगी और आपको आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

ब्रृहस्पति ग्रह मेहनत को दिखाता है और आपको मेहनत जरूर करनी है। यह ग्रह आलस से अलग रहता है। अगर किसी ने भी किसी भी वजह से आलस किया, तो इस ग्रह को मजबूत नहीं किया जा सकता है।

नींबू के कुछ और उपाय जो कर सकते हैं मदद
नीबूं को निगेटिव एनर्जी कम करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में अगर आपको अपने पास से निगेटिव एनर्जी दूर करनी है, तो आपको यह उपाय करना चाहिए।

घर के चारों कोनों में 7 बार नींबू लेकर घुमाएं। ध्यान रहे खुद के नहीं घर के चारों कोनों में इसे घुमाना है ताकि आपका माहौल ठीक हो जाए।

इसके बाद आप इसे किसी सुनसान जगह पर ले जाकर चार टुकड़े करें और फिर चारों दिशाओं में फेंक दें। यह टोटका घर की और आपके आस-पास की नेगेटिव एनर्जी को दूर करने के लिए है।

ऐसे ही अगर आपको लगता है कि आपके ऊपर नेगेटिव एनर्जी ज्यादा है, तो अपने ऊपर से 7 बार नींबू को घुमाएं और फिर उसे किसी सुनसान जगह पर चार टुकड़े करके फेंक आएं। यही टोटका नजर उतारने के काम भी आता है।

हालांकि, आपको यह भी समझना चाहिए कि ये टोटके सिर्फ नेगेटिव एनर्जी को दूर करने का एक तरीका हैं। इसकी तुलना आप किसी तरह के जादू से नहीं कर सकते हैं।