हिंदू धर्म में हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होता है. ऐसे ही शुक्रवार का दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना के लिए माना जाता है. साथ ही शुक्रवार के दिन उनके निमित्त वैभव लक्ष्मी व्रत रखा जाता है. ऐसी मान्यता है कि इस व्रत को करने से व्यक्ति के जीवन की सारी धन संबंधी परेशानियां दूर हो जाती हैं. साथ ही आमदनी और सौभाग्य में बढ़ोतरी होने लगती है. वैभव लक्ष्मी व्रत स्त्री और पुरुष दोनों कर सकते हैं. अगर आप भी अपने जीवन से आर्थिक तंगी से परेशान हैं तो शुक्रवार के दिन प्रातः काल स्नान-ध्यान कर मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करें. इसके अलावा शुक्रवार के दिन पूजा के समय मां लक्ष्मी के 108 नामों का मंत्र जाप करें.
मां लक्ष्मी के 108 नाम
1. ॐ नित्यागतायै नमः
2. ॐ अनन्तनित्यायै नमः
3. ॐ नन्दिन्यै नमः
4. ॐ जनरञ्जन्यै नमः
5. ॐ नित्यप्रकाशिन्यै नमः
6. ॐ स्वप्रकाशस्वरूपिण्यै नमः
7. ॐ महालक्ष्म्यै नमः
8. ॐ महाकाल्यै नमः
9. ॐ महाकन्यायै नमः
10. ॐ सरस्वत्यै नमः
11. ॐ भोगवैभवसन्धात्र्यै नमः
12. ॐ भक्तानुग्रहकारिण्यै नमः
13. ॐ ईशावास्यायै नमः
14. ॐ महामायायै नमः
15. ॐ महादेव्यै नमः
16. ॐ महेश्वर्यै नमः
17. ॐ हृल्लेखायै नमः
18. ॐ परमायै नमः
19. ॐ शक्त्यै नम:
20. ॐ स्वप्रकाशात्मरूपिण्यै नमः
21. ॐ त्रिपुरायै नमः
22. ॐ भैरव्यै नमः
23. ॐ विद्यायै नमः
24. ॐ हंसायै नमः
25. ॐ वागीश्वर्यै नमः
26. ॐ शिवायै नमः
27. ॐ मातृकाबीजरूपिण्यै नमः
28. ॐ नित्यानन्दायै नमः
29. ॐ नित्यबोधायै नमः
30. ॐ नादिन्यै नमः
31. ॐ जन्मोदिन्यै नमः
32. ॐ सत्यप्रत्ययिन्यै नम:
33. ॐ वाग्देव्यै नमः
34. ॐ महारात्र्यै नमः
35. ॐ कालरात्र्यै नमः
36. ॐ त्रिलोचनायै नमः
37. ॐ भद्रकाल्यै नमः
38. ॐ कराल्यै नमः
39. ॐ महाकाल्यै नमः
40. ॐ तिलोत्तमायै नमः
41. ॐ काल्यै नमः
42. ॐ करालवक्त्रान्तायै नमः
43. ॐ कामाक्ष्यै नमः
44. ॐ कामदायै नमः
45. ॐ शुभायै नमः
46. ॐ चण्डिकायै नमः
47. ॐ चण्डरुपेशायै नमः
48. ॐ चामुण्डायै नमः
49. ॐ चक्रधारिण्यै नमः
50. ॐ त्रैलोक्यजनन्यै नमः
51. ॐ देव्यै नमः
52. ॐ त्रैलोक्यविजयोत्तमायै नमः
53. ॐ सिद्धलक्ष्म्यै नमः
54. ॐ क्रियालक्ष्म्यै नमः
55. ॐ मोक्षलक्ष्म्यै नमः
56. ॐ प्रसादिन्यै नमः
57. ॐ उमायै नमः
58. ॐ भगवत्यै नमः
59. ॐ दुर्गायै नमः
60. ॐ चान्द्र्यै नमः
61. ॐ दाक्षायण्यै नमः
62. ॐ शिवायै नमः
63. ॐ प्रत्यङ्गिरायै नमः
64. ॐ धरायै नमः
65. ॐ वेलायै नमः
66. ॐ लोकमात्रे नमः
67. ॐ हरिप्रियायै नमः
68. ॐ पार्वत्यै नमः
69. ॐ परमायै नमः
70. ॐ देव्यै नमः
71. ॐ ब्रह्मविद्याप्रदायिन्यै नमः
72. ॐ अरूपायै नमः
73. ॐ बहुरूपायै नमः
74. ॐ विरूपायै नमः
75. ॐ विश्वरूपिण्यै नमः
76. ॐ पञ्चभूतात्मिकायै नमः
77. ॐ वाण्यै नमः
78. ॐ पञ्चभूतात्मिकायै नमः
79. ॐ परायै नमः
80. ॐ कालिम्नयै नमः
81. ॐ पञ्चिकायै नमः
82. ॐ वाग्म्यै नमः
83. ॐ हविषे नमः
84. ॐ प्रत्यधिदेवतायै नमः
85. ॐ देवमात्रे नमः
86. ॐ सुरेशानायै नमः
87. ॐ वेदगर्भायै नमः
88. ॐ अम्बिकायै नमः
89. ॐ धृतये नमः
90. ॐ सङ्ख्यायै नमः
91. ॐ जातये नमः
92. ॐ क्रियाशक्त्यै नमः
93. ॐ प्रकृत्यै नमः
94. ॐ मोहिन्यै नमः
95. ॐ मह्यै नमः
96. ॐ यज्ञविद्यायै नमः
97. ॐ महाविद्यायै नमः
98. ॐ गुह्यविद्यायै नमः
99. ॐ विभावर्यै नमः
100. ॐ ज्योतिष्मत्यै नमः
101. ॐ महामात्रे नमः
102. ॐ सर्वमन्त्रफलप्रदायै नमः
103. ॐ दारिद्र्यध्वंसिन्यै नमः
104. ॐ देव्यै नमः
105. ॐ हृदयग्रन्थिभेदिन्यै नमः
106. ॐ सहस्रादित्यसङ्काशायै नमः
107. ॐ चन्द्रिकायै नमः
108. ॐ चन्द्ररूपिण्यै नमः
शुक्रवार को करें ये काम
शुक्रवार के दिन स्नान-ध्यान के बाद धन की देवी माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा करें. फिर मां लक्ष्मी और विष्णु जी को बिना टूटे चावल से बनी खीर अर्पित करें. मां लक्ष्मी को खीर बेहद प्रिय मानी जाती है. इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी की कृपा व्यक्ति पर बरसती है और उसके जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है.
धन की देवी मां लक्ष्मी को एकाक्षी नारियल बहुत प्रिय है. इसलिए शुक्रवार के दिन मंदिर जाकर मां लक्ष्मी और नारायण जी को एकाक्षी नारियल अर्पित करना चाहिए. इस उपाय को करने से मनचाहे फल की प्राप्ति होती है.