कई भारतीय व्यंजनों में लाल मिर्च का मुख्य रूप से इस्तेमाल किया जाता है। लाल मिर्च व्यंजन के जायके को और भी बढ़ा देती है। इसके साथ ही ज्योतिष शास्त्र में भी लाल मिर्च के कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं, जो व्यक्ति को धन की समस्या से लेकर नजर दोष तक में राहत दिला सकते हैं।
नजर दोष से मिलेगा छुटकारा
यदि घर में किसी सदस्य को नजर लग गई है, तो इसके लिए लाल मिर्च का उपाय आपके काम आ सकता है। इसके लिए मंगलवार की शाम को 7 साबुत लाल मिर्च लें। अब इन मिर्च को नजर लगे व्यक्ति के सिर के ऊपर से सात बार सीधे क्रम में और सात बार उल्टे क्रम में घुमाएं। अब इन मिर्चों को आग में डाल दें। यह नजर दोष का एक कारगर उपाय माना गया है।
हाथ लगेगी सफलता
यदि कई प्रसायों के बाद भी आपको किसी कार्य में सफलता हासिल नहीं हो रही है, तो इसके लिए आप लाल मिर्च का ये टोटका आजमा सकते हैं। इसके लिए किसी भी जरूरी कार्य की शुरुआत से पहले 5 सूखी लाल मिर्च लेकर घर की दहलीज पर रख दें और इसके बाद ही घर से बाहर निकले। इस उपाय को करने से आपका वह कार्य बन सकता है।
होगा धन लाभ
बिजनेस-व्यापार में लाभ प्राप्ति के लिए भी लाल मिर्चा का टोटका काम आ सकता है। इसके लिए मंगलवार के दिन सात लाल मिर्च लेकर इन्हें एक सफेद कपड़े में बांध दें। अब इसे पैसों वाले स्थान या तिजोरी में रख दें। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, इस उपाय को करने से धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता।