बरसात के मौसम में बालों से जुड़ी समस्याएं बढ़ जाती हैं. ऐसे में लोग कुछ घरेलू उपायों की मदद ले सकते हैं. इससे बालों का झरना भी कम होगा.

एलोवेरा बालों के लिए बेहद फायदेमंद होता है. इसमें मौजूद विटामिन ई, ए और बी बालों को पोषण देते हैं. ऐसे में आप अपने बालों में फ्रेश एलोवेरा जेल निकालकर लगाएं. इससे डैंड्रफ, खुजली और इन्फेक्शन जैसी समस्याएं भी दूर होंगी.

बरसात में बालों को पोषण की अधिक जरूरत होती है. इस वजह से बरसात में आपको नारियल तेल का इस्तेमाल करना चाहिए. आप नहाने से 15 मिनिट पहले इसे लगाकर अच्छे से बालों की मसाज करें. ये आपको बालों की फ्रिजिनेस को भी दूर करेगा.

आप बालों में प्याज का रस लगाएं. आपको न केवल बरसात में बल्कि आपको हर मौसम में इसका इस्तेमाल करना चाहिए. बालों के झरने को रोकने के लिए ये सबसे कारगर उपाय माना जाता है. इसके लिए आप प्याज के रस को निकालकर बालों में 15 मिनट के लिए लगा लें. फिर इसे अच्छी तरह से धो लें.

आप बालों से डैंड्रफ दूर करने के लिए नींबू के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं. ये आपके बालों की खूबसूरती को लौटाने का काम करता है. इसके अलावा आप मेथी के दानों का पेस्ट बनाकर भी बालों में लगा सकते हैं.