मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन बड़े बदलाव लेकर आता है। इस साल अप्रैल में मंगल का कुंभ में गोचर होने जा रहा है। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, 7 अप्रैल 2022 को मंगल कुंभ राशि में प्रवेश करेंगा और 16 मई 2022 तक इस स्थिति में रहेगा। मंगल ग्रह की यह स्थिति तमाम राशियों को प्रभावित करेगी। मिथुन राशि के जातकों के नवम भाव से मंगल का गोचर होगा। यह लाल ग्रह इनके छठे और ग्यारहवें भाव का स्वामी भी है। मंगल के इस राशि परिवर्तन के परिणामस्वरूप मिथुन राशि वालों को अपने कार्यस्थल में कुछ कठिनाइयों और चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
Effect of Mars transit in Aquarius on Gemini
ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, इस अवधि में मिथुन राशि के कुछ जातकों को स्थानांतरण आदेश मिल सकता है। यह गोचर मिथुन राशि के जातकों के पिता के साथ उनके संबंधों पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। उनकी सेहत भी खराब हो सकती है। फिर भी मंगल का कुंभ राशि में गोचर भारी वित्तीय लाभ दिलाएगा, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत होगी। अधिक आय अर्जित करने के उनके प्रयास भी बढ़ेंगे।
कई मिथुन राशि के जातक नए अवसरों की तलाश में रहेंगे। उनमें से अधिकांश के मन में कुछ विशेष योजनाओं के साथ दूर की यात्राओं के लिए कुछ विकल्प हो सकते हैं। इस गोचर काल के प्रभाव से उनके भाई-बहनों को कुछ परेशानी हो सकती है। दूसरी ओर, यह उनकी निर्णय लेने की क्षमता में सुधार करेगा और उनकी इच्छा शक्ति को भी बढ़ाएगा। नतीजतन, उन्हें अपने प्रयासों में सफलता प्राप्त करने का एक बेहतर अवसर मिलेगा। इस गोचर के कारण मिथुन राशि वालों के पारिवारिक जीवन पर विपरीत असर पड़ेगा। ऐसी राशि वालों की माताओं की स्वास्थ्य स्थिति बिगड़ सकती है, जिससे वे चिड़चिड़ी हो सकती हैं। यह ग्रह मिथुन राशि के जातकों को कठिन परिश्रम करने के बाद ही सफलता प्राप्त करने में सक्षम बनाएगा।