शिव जी को समर्पित सावन माह का बेहद खास महत्व माना जाता है। इस पूरे महीने शिव भक्त भोले को प्रसन्न करने की हर विध कोशिश करते हैं। वहीं इस पावन माह में सोमवार का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। इस दिन भक्त भगवान शंकर की विधिवत पूजा अर्चना करते हैं और व्रत रखते हैं। वहीं अगर किसी व्यक्ति के वैवाहिक जीवन में समस्याएं आ रही हो, तो इस दिन कुछ खास उपायों को कर सकते हैं। इससे आपको उन सभी परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है।
22 जुलाई 2024 को शुरू हुए सावन माह का कल चौथा सोमवार है। इस दिन भगवान शंकर की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के साथ ही आप कुछ उपायों को भी कर सकते हैं। इससे आपके वैवाहिक जीवन में आ रही कई बाधाएं खत्म हो सकती हैं और मैरिड लाइफ खुशहाल हो सकती हैं। तो चलिए जानते हैं उन खास उपायों के बारे में जो सावन के सोमवार पर करने चाहिए।
सावन सोमवार पर करें ये खास उपाय
मनोकामनापूर्ती के लिए
भगवान शिव को अगर जल्द से जल्द खुश करना चाहते हैं, तो सावन के सोमवार के दिन शिवलिंग पर जलाभिषेक करें। ऐसा करने पर भोलेनाथ आपकी मनोकामना जल्दी ही पूरी करते हैं।
पूजा का फल पाने के लिए
अगर आप भोले की पूजा कर रहे हैं और उनकी पसंदीदा चीजों जैसे भांग, धतूरा, मदार और खासकर बेलपत्र को शामिल करें। जब तक आप इन चीजों को भोले को अर्पित नहीं करते हैं तब तक आपकी पूजा पूरी नहीं मानी जाती है और न ही पूजा का फल मिलता है।
विवाह में आ रही बाधा को दूर करने के लिए
अगर किसी लड़की या लड़के की शादी नहीं हो रही है। तो वो लोग सावन के बचे हुए सोमवार पर ''ओम उमा महेश्वराय नमः' मंत्र का जाप करें। साथ ही शिव जी और मां पार्वती की पूजा करें।
वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने के लिए
अगर आपके दांपत्य जीवन में परेशानी आ रही है तो सावन के सोमवार पर सुबह गौरी-शंकर रुद्राक्ष शिवजी के मंदिर में चढ़ाएं। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में मधुरता आती है और दांपत्य जीवन सुखमय होता है।