ज्योतिष शास्त्र में बुध को ग्रहों का राजकुमार कहा गया है. कुंडली में बुध की स्थिति अच्छी रहने पर इंसान बुद्धिमान बनता है. बुध को व्यापार का भी कारक माना जाता है. इस वक्त बुध अस्त हैं और आगामी 12 अप्रैल को उदित होंगे. ऐसेे में 12 अप्रैल तक कुछ राशियों को सावधान रहने की आवश्यकता है. 

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का राशि परिवर्तन, उदय, अस्त और वक्री चाल का विशेष महत्व है. जब कोई ग्रह अस्त होता है तो उसका जीवन पर सीधा असर होता है. इस वक्त ग्रहों में राजकुमार कहे जाने वाले बुध ग्रह अस्त हैं. बुध देव बीते 14 मार्च को अस्त हुए थे और फिर 12 अप्रैल को उदित होने वाले हैं. ज्योतिष के मुताबिक 12 अप्रैल की शाम 7 बजकर 33 मिनट पर बुध देव का उदय होगा. ऐसे में बुध अस्त का नकारात्मक प्रभाव कुछ राशियों पर होगा. आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में.

12 अप्रैल तक इन राशियों को रहना होगा संभलकर

मेष (Aries): इस राशि में बुध 11वें भाव में अस्त हुए हैं. 11 भाव आय का माना गया है. ऐसे में नौकरी और व्यापार में मुशकिलों का सामना करना पड़ सकता है. साथ ही इनकम के स्रोत में कमी आ सकती है. बिजनेस में किसी डील से आर्थिक नुकसान हो सकता है. हालांकि पैसों के निवेश में सावधान रहने की आवश्यकता है. 

वृषभ (Taurus): इस राशि के लिए बुध का अस्त होना शुभ नहीं माना जा रहा है. अस्त बुध के प्रभाव से नौकरी और करियर में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. बुध अस्त का प्रभाव इस राशि वालों की किस्मत पर भी पड़ेगा. काम बनते-बनते बिगड़ जाएंगे. इसके अलावा जमीनी दस्तावेज संबंधी कार्यों में भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. बिजनेस में आर्थिक उन्नति में बाधा उत्पन्न होगी. कार्यस्थल पर अधिकारियों से मनमुटाव हो सकता है. 

मिथुन (Gemini): बुध इस राशि के 9वें भाव में अस्त हुए हैं. 9वां भाव भाग्य और विदेश यात्रा का होता है. ऐसे में बुध अस्त के प्रभाव से 12 अप्रैल तक बहुत हद तक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. इस दौरान बनते हुए काम अचानक बिगड़ सकते हैं. नौकरी में पदोन्नति का अवसर छूट सकता है. कार्यस्थल पर बहुत अधिक दवाब का सामना करना पड़ सकता है. अधिकारियों से संबंध खराब हो सकते हैं. मेहनत के अनुकूल फल प्राप्त नहीं होगा. जिससे मन उदास रह सकता है.