चैत्र नवरात्रि में देवी के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है। वैसे तो मां दुर्गा हमेशा ही अपने भक्तों की रक्षा करती हैं और उनकी मनोकामनाएं पूरी करती हैं। लेकिन, नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा अर्चना करने से विशेष फल प्राप्त होता है। कहते है इन दिनों में पूजा करने से मनोकामना जल्दी पूरी करती हैं। इन दिनों यदि कोई दुर्गा सप्तशती का पाठ करता है वह काफी शुभ रहता है।
दुर्गा सप्तशती का पाठ करने के लिए भी कुछ नियम होते हैं। सप्तशती पाठ के 13 अध्याय होते हैं। इन अध्यायों को काफी नियम से पढ़ा जाता है। दुर्गा सप्तशती का पाठ करते ने घर में सुख शांति का वास होता है और गृह कलेश और धन संबंधित परेशानियां भी दूर हो जाती हैं। तो आइए जानते हैं दुर्गा सप्तशती का पाठ करने के नियम।
इन नियमों का करें पालन
– जब भी दुर्गा सप्तशती का पाठ करें तो ध्यान रहे की पुस्तक को कभी हाथ में न उठाएं। पुस्तक को या तो लाल कपड़े के ऊपर रखकर पाठ करें या फिर व्यासपीठ पर रखकर।
– जब भी दुर्गा सप्तशती का पाठ करें तो बीच में बिना रुके पाठ करें और आप चाहें तो अध्याय खत्म करने के बाद बीच में 10 से 15 सेकंड का विराग ले सकते हैं।
– जब भी सप्तशती का पाठ करें तो इस बात का खास ख्याल रखें की आपकी स्पीड न तो बहुत ज्यादा तेज होनी चाहिए और न ही बहुत कम। मध्यम गति के साथ पाठ करना चाहिए। पाठ करते वक्त शब्दों का सही से उच्चारण करें।
– जब भी दुर्गा सप्तशती का पाठ का पाठ करें तो सबसे पहले आसन में बैठते समय खुद को शुद्ध करें, उसके बाद ही सप्तशती का पाठ शुरू करें।। इसके बाद दुर्गा सप्तशती को नमन करके ही पाठ शुरू करें।
– दुर्गा सप्तशती के पाठ के पहले दिन एक पाठ प्रथम अध्याय, दूसरे दिन दूसरा पाठ और तृतीय अध्याय, तीसरे दिन एक पाठ चतुर्थ अध्याय, चौथे दिन चार पाठ पंचम, षष्ठ, सप्तम व अष्टम अध्याय, पांचवे दिन दो अध्याय नवम और दशम, छठे दिन ग्याहरवां अध्याय, सातवें दिन दो पाठ द्वादश और त्रयोदश अध्याय करके एक आवृति सप्तशती की होती है।