हिंदू धर्म सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी देवता को समर्पित है। ऐसे बुधवार का दिन प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश का माना जाता है। बुधवार को विधि-विधान से गणेश जी की पूजा करने का विधान है। गणेश जी की जिस पर कृपा हो जाती है, उसके जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। पुराणों में ऐसे बहुत सारे उपाय व प्रयोग बताए गए हैं, जिससे हर समस्या का हल प्राप्त हो सकता है। भगवान गणेश की पूजा करने से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। साथ ही धन संबंधी परेशानी दूर होती है। अगर आप भी कारोबार में तरक्की पाना चाहते हैं, तो बुधवार के दिन पूजा के समय इन मंत्रों का जप जरूर करें।

राशि के अनुसार करें इन मंत्रों का जाप
मेष राशि के जातक बुधवार के दिन पूजा के समय ‘ॐ सुमुखाय नमः’ मंत्र का एक माला जप करें।
वृषभ राशि के जातक मोक्षदा एकादशी के दिन पूजा के समय ‘ॐ महावीराय नमः’ मंत्र का जप करें।

मिथुन राशि के जातक बुध देव को प्रसन्न करने के लिए ‘ॐ सर्वनेत्रे नमः’ मंत्र का एक माला जप करें।
कर्क राशि के जातक गणेशजी की कृपा पाने के लिए ‘ॐ गणप्रदाय नमः’ मंत्र का एक माला जप करें।
सिंह राशि के जातक बुध देव को प्रसन्न करने के लिए ‘ॐ प्रमोदाय नमः’ मंत्र का एक माला जप करें।

कन्या राशि के जातक बुधवार के दिन पूजा के समय ‘ॐ ज्योतिषे नमः ‘ मंत्र का जप करें।

तुला राशि के जातक मोक्षदा एकादशी के दिन ‘ॐ महेशाय नमः’ मंत्र का एक माला जप करें।

वृश्चिक राशि के जातक गणपति बप्पा की कृपा पाने के लिए ‘ॐ सहिष्णवे नमः’ मंत्र का जप करें।

धनु राशि के जातक भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए ‘ॐ श्रीपतये नमः’ मंत्र का जप करें।

मकर राशि के जातक मनचाहा वर पाने के लिए ‘ॐ ऐश्वर्यकारणाय नमः ‘ मंत्र का एक माला जप करें।

कुंभ राशि के जातक संकट से निजात पाने के लिए ‘ॐ गङ्गा सुताय नमः’ मंत्र का जप करें।

मीन राशि के जातक बुध देव की कृपा पाने के लिए ‘ॐ प्रथमाय नमः’ मंत्र का पांच माला जप करें।

 बुधवार के दिन करें उपाय
Ganesh Mantra: बुधवार के दिन पूजा के समय भगवान गणेश को दूर्वा और पान के पत्ते अवश्य ही अर्पित करें। इस समय गणेश जी के नामों का मंत्र जप करें। इसके साथ ही बुधवार के दिन साबुत मूंग, हरी सब्जियां और हरे रंग के कपड़े का दान करें। इन उपायों को करने से कुंडली में बुध मजबूत होता है। इससे कारोबार में सफलता मिलती है।