मौसम बदलते ही कुछ समस्याएं तो मानों आम होती हैं, जिनमें से एक है खांसी-जुकाम और कफ की समस्या होना. इसके चलते न सिर्फ सांस लेने में परेशानी होती है बल्कि खराश की समस्या भी होने लगती है, जिससे मन अजीब सा होने लगता है. साथ ही साथ इन सब के कारण शरीर में कमजोरी महसूस होने लगती है, जिसके कारण हम अपने काम पर फोकस नहीं कर पाते हैं. हम में से कई लोग इससे राहत के लिए दवा का सहारा लेते हैं, लेकिन कहते हैं इस समस्या से राहत पाने के लिए घरेलू उपचार सबसे सुरक्षित और प्रभावी विकल्प हो सकते हैं. ऐसे में आज हम आपको कफ से राहत पाने के लिए 5 ऐसे घरेलू उपाय बताएंगे जो न सिर्फ सीने में जमा कफ को साफ करेंगे बल्कि खांसी और गले की खराश से भी राहत दिलाएंगे. आइए जानते हैं इनके बारे में.

1. नींबू और काली मिर्च-

नींबू और काली मिर्च का ये नुस्खा आपके बहुत काम आने वाला है. दरअसल में नींबू को विटामिन सी का अच्छा स्रोत माना जाता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करता है. इसके साथ ही काली मिर्च की बात करें तो ये कफ को बाहर निकालने में कारगर होती है. इन दोनों का सेवन करने से कफ दूर होता है और गला साफ हो जाता है. इसके सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और शरीर को ऊर्जा मिलती है.

इसके लिए सबसे पहले एक कप गर्म पानी लें और उसमें एक चम्मच नींबू का रस और एक चुटकी काली मिर्च डालें
इसका सेवन आप सुबह खाली पेट करें
इसके सेवन से आपका गला साफ हो जाएगा और सर्दी से भी राहत मिलेगी

2. हल्दी वाला दूध-

हल्दी वाले दूध को सेहत के लिहाज से अच्छा माना जाता है. इसमें करक्यूमिन पाया जाता है, जो एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुणों से भरपूर होता है. अगर आपको छाती में कफ जमा होने की समस्या हो रही है तो हल्दी वाला दूध पिएं, इससे कफ साफ हो जाएगा. इसे पीने से इम्यूनिटी मजबूत होगी, शरीर को आराम मिलेगा.

एक गिलास गर्म दूध लें और उसमें आधा चम्मच हल्दी मिलाएं
इसे सोने से पहले पीने से फायदा मिलेगा
इससे न सिर्फ कफ साफ होगा बल्कि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होगी

3. तुलसी और लौंग की चाय-
तुलसी और लौंग दोनों में ही औषधीय गुण पाए जाते हैं. खांसी और गले में खराश यह खांसी को कम करने में मदद करता है. इस चाय के सेवन से कफ से राहत मिलती है और सांस लेने में मदद मिलती है. इसे पीने से गले की सूजन भी कम हो जाती है. यह शरीर को संक्रमण से बचाने में मदद करता है.

एक कप पानी में 7-8 तुलसी के पत्ते और 2 लौंग डालकर उबाल लें
इसे छानकर दिन में दो बार पिएं

4. अदरक और काली मिर्च का काढ़ा-

अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भरपूर पाए जाते हैं, जो गले की सूजन और कफ को करने में मददगार होते हैं. काली मिर्च संक्रमण से लड़ने में शरीर की मदद करती है. इन दोनों से बने काढ़े को पीने से खांसी और गले की खराश से राहत मिलती है. साथ ही साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और सर्दी-खांसी से छुटकारा मिलता है.

अदरक का रस निकाल लें. इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं. इसमें काली मिर्च पाउडर मिलाएं.
पानी उबालें, फिर इसे छानकर पी लें। इसे दिन में दो बार लें.

5. भाप लेना-

छाती में फंसे कफ को निकालने के लिए भाप लेना एक पुराना और प्रभावी तरीका है. भाप लेने से कफ पतला हो जाता है, जिसके चलते उसका बाहर निकालना आसान हो जाता है. भाप लेने से नासिका मार्ग साफ हो जाता है और श्वसन तंत्र भी खुल जाता है. भाप की मदद से गले की खराश और खांसी से भी राहत मिलती है.

एक बड़े बर्तन में गर्म पानी लें
इसमें यूकेलिप्टस या पुदीने की पत्तियां मिलाएं
अब सिर पर तौलिया रखें और भाप लें
इस प्रक्रिया को दिन में 2-3 बार करें, इससे आपको जल्द राहत मिलेगी