ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को मन का कारक माना जाता है। कुंडली में चंद्रमा मजबूत होने से जातक को जीवन में सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही शुभ कामों में सफलता मिलती है। इसके अलावा, जातक हमेशा प्रसन्नचित रहता है। ज्योतिष कुंडली में चंद्रमा करने के लिए भगवान शिव की पूजा करने की सलाह देते हैं।

चंद्रमा के कमजोर होने पर जातक को मानसिक तनाव की समस्या रहती है। व्यक्ति फैसले लेने में भी असमर्थ रहता है। कई अवसर पर साधक गलत फैसले भी ले लेता है। इससे करियर और कारोबार में परेशानी का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी मानसिक तनाव से निजात पाना चाहते हैं, तो सोमवार के दिन विधिवत भगवान शिव की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय इन मंत्रों का जप करें।

राशि अनुसार मंत्र जप

मेष राशि के जातक सोमवार के दिन पूजा के समय 'ॐ महाकाल नमः और ॐ चतुराय नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
वृषभ राशि के जातक भगवान शिव की कृपा पाने हेतु 'ॐ रुद्रनाथ नमः और ॐ अव्ययाय नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
मिथुन राशि के जातक चंद्र देव को प्रसन्न करने के लिए 'ॐ नटराज नमः और ॐ दंडपाणये नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
कर्क राशि के जातक शिवजी की कृपा-दृष्टि पाने के लिए 'ॐ डमरूधारी नमः और ॐ सितांगाय नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
सिंह राशि के जातक चंद्र देव को प्रसन्न करने के लिए 'ॐ भोलेनाथ नमः और ॐ सर्वज्ञाय नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
कन्या राशि के जातक सफलता पाने के लिए सोमवार को 'ॐ नंदराज नमः और ॐ भव्याय नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
तुला राशि के जातक सोमवार के दिन पूजा के समय 'ॐ विषधारी नमः और ॐ शुभ्राय नमः ' मंत्र का एक माला जप करें।
वृश्चिक राशि के जातक महादेव की कृपा पाने के लिए 'ॐ विश्वनाथ नमः और ॐ भायांतकृते नमः ' मंत्र का एक माला जप करें।
धनु राशि के जातक महादेव को प्रसन्न करने के लिए 'ॐ उमापति नमः और ॐ शुचये नमः' मंत्र का पांच माला जप करें।
मकर राशि के जातक मनचाहा वर पाने के लिए  'ॐ नीलकंठ नमः और ॐ कालहेतवे नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
कुंभ राशि के जातक तनाव से निजात पाने के लिए 'ॐ त्रिपुरारी नमः और ॐ अनंताय नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
मीन राशि के जातक सोमवार के दिन पूजा के समय 'ॐ त्रिनेत्रधारी नमः और ॐ चंद्राय नमः' मंत्र का पांच माला जप करें।