वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो चुकी है. इस पूरे वीक में सभी अपने पार्टनर को अलग -अलग तरीकों से प्यार जाहिर करते हैं. ऐसे में इस वैलेंटाइन को स्पेशल बनाने के लिये आप भी कुछ यूनिक और प्यारा सा गिफ्ट दे सकते हैं और अपने वैलेंटाइन को स्पेशल बना सकते हैं. हम आपके लिए लाएं है ऐसे ही कुछ गिफ्ट्स ऑप्शन. जिसे देने के बाद आपके पार्टनर का चेहरा खिल उठेगा और आप दोनों के लिए ये वैलेंटाइन वीक यादगार बन जाएगा.

पालतू जानवर : अगर आपके पार्टनर को पेट बहुत पसंद है तो आप वैलेंटाइन डे पर एक प्यारा सा पेट भी गिफ्ट में दे सकते हैं. यह दर्शाता है की आपके लिए अपने पार्टनर की पसंद बहुत मायने रखती है. इससे आप दोनों का प्रेम और गहरा हो जाएगा.
हैंडमेड ग्रीटिंग्स/पेंटिंग्स : अगर आपको आर्ट एंड क्राफ्ट में दिलचस्पी है तो आपको वैलेंटाइन वीक में एक ग्रीटिंग कार्ड या रोमांटिक सा पेंटिंग बना कर अपने पार्टनर को जरूर भेंट करनी चाहिए. यह आपके प्यार को जाहिर करने का बहुत ही खूबसूरत तरीका हो सकता है और आपके पार्टनर को खुश करता है.
हार्ट शेप तकिया : वैलेंटाइन वीक में गिफ्ट देने के लिए हार्ट शेप तकिया बहुत ही रोमांटिक ऑप्शन है. अपने पार्टनर को आप प्यार के इस वीक में रेड कलर का हार्ट शेप का तकिया जरूर दें. यूनिक होने के साथ ही यह आपके पार्टनर को बहुत पसंद आएगा.
ट्रिप : आप वैलेंटाइन वीक में अपने पार्टनर के साथ ट्रिप प्लान करके उन्हें खुश कर सकते हैं. इसमें आप दोनों एन्जॉय कर सकेंगे और यह तोहफा आपके और आपके पार्टनर के लिए हमेशा यादगार रहने वाला है.
कैंडल लाइट डिनर : प्यार के इस वीक में आप कैंडल लाइट डिनर का प्लान करके अपने पार्टनर के लिए प्यार जाहिर कर सकते हैं. यह बहुत ही प्यारा और खुबसुरत तोहफा होगा जिसमें आप अपने पार्टनर को स्पेशल फील कराएंगे.