अंग्रेजी कैलेंडर का चौथ माह अप्रैल शुरु हो चुका है. इस माह में शुक्र, शनि समेत इन 8 ग्रहों का राशि परिवर्तन होने वाला है. ग्रहों का यह राशि परिवर्तन सभी 12 राशियों पर प्रभाव डालेगा, जिससे आपके जीवन में कई बदलाव देखने को मिलेंगे. आपकी नौकरी, बिजनेस, लव लाइफ, वैवाहिक जीवन, सेहत, प्रॉपर्टी आदि पर इन ग्रहों के गोचर का प्रभाव होगा, जिससे सफलता और
नई चुनौतियां तय होंगी. इस माह में शुक्र, शनि, सूर्य, मंगल, बुध, गुरु, राहु और केतु मौजूदा राशियों से निकलकर अगली राशि में गोचर करेंगे. आइए जानते हैं कि अप्रैल में ये 8 ग्रह कब राशि परिवर्तन करने वाले हैं.
अप्रैल 2022 में ग्रहों का राशि परिवर्तन
शुक्र राशि परिवर्तन 2022: सुख, संपत्ति एवं वैभव को देने वाला शुक्र ग्रह अभी कुंभ राशि में गोचर कर रहा है. यह 27 अप्रैल दिन बुधवार को कुंभ राशि से निकलकर मीन में प्रवेश करेगा. शुक्र का मीन में गोचर 27 अप्रैल को शाम 06:29 बजे से होगा
शनि राशि परिवर्तन 2022: न्याय के देवता शनि देव अभी अपनी ही राशि मकर में गोचर कर रहे हैं. यह 29 अप्रैल दिन शुक्रवार को दोपहर 12:17 बजे से अपनी दूसरी राशि कुंभ में गोचर करेंगे. कुंभ में शनि का राशि परिवर्तन 29 अप्रैल को हो रहा है, जिसमें वे 12 जुलाई तक रहेंगे.
सूर्य राशि परिवर्तन 2022: सूर्य देव अभी मीन राशि में गोचर कर रहे हैं, इसलिए अभी सूर्य की मीन संक्रांति है. सूर्य का राशि परिवर्तन 14 अप्रैल दिन गुरुवार को सुबह 08:56 बजे होगा. तक सूर्य मीन राशि से निकलकर मेष राशि में गोचर करने लगेंगे. 15 मई तक मेष राशि में रहेंगे.
बुध राशि परिवर्तन 2022: बुध ग्रह अभी मीन राशि में गोचर कर रहा है. बुध का राशि परिवर्तन 08 अप्रैल दिन शुक्रवार को दोपहर 12:05 बजे होगा. असा दिन से बुध का मेष राशि में गोचर होगा, फिर 24 अप्रैल को बुध का राशि परिवर्तन देर रात 12:24 बजे होगा.
मंगल राशि परिवर्तन 2022: मंगल ग्रह अभी शनि की राशि मकर में गोचर कर रहा है. मंगल का राशि परिवर्तन 07 अप्रैल दिन गुरुवार को दोपहर 03:35 बजे होगा. इस दिन मंगल मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में गोचर करेगा, जहां वह 17 मई तक रहेगा.
गुरु राशि परिवर्तन 2022: देव गुरु बृहस्पति अभी शनि देव की राशि कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं. गुरु का राशि परिवर्तन 13 अप्रैल दिन बुधवार को शाम 04:57 बजे होगा. इस समय गुरु मीन राशि में प्रवेश करेगा.
केतु राशि परिवर्तन 2022: केतु अभी वृश्चिक राशि में गोचर कर रहा है, इसका राशि परिवर्तन 12 अप्रैल दिन सोमवार को सुबह 10:35 बजे होगा. तब से यह तुला राशि में गोचर करने लगेगा.
राहु राशि परिवर्तन 2022: राहु का गोचर अभी वृष राशि में है. 12 अप्रैल दिन सोमवार को सुबह 10:35 बजे राहु का राशि परिवर्तन होगा. फिर राहु मेष राशि में गोचर करेगा.