फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी विजया एकादशी कहलाती है। इस दिन भगवान विष्णु की आराधना करने से जीवन के हर कार्य और हर परिस्थिति में विजय प्राप्त होती है। विजया एकादशी के दिन जहां एक ओर भगवान श्री हरि नारायण की पूजा कर व्रत रखना उनकी कृपा का भागी बनाता है तो वहीं, दूसरी ओर इस दिन कुछ सरल ज्योतिष उपाय करने से कई लाभ प्राप्त किये जा सकते हैं।

विजया एकादशी के उपाय
अगर आप अपनी ज़िंदगी से नकारात्मकता दूर करके खुशियां लाना चाहते हैं, तो आज विजया एकादशी के दिन गाय के दूध में थोड़ा सा केसर डालकर भगवान विष्णु को भोग अर्पित करें।

अगर आप अपने करियर में सफलता चाहते हैं, तो विजया एकादशी के दिन घी का दीपक बनाकर तुलसी के पौधे के नीचे रखें और शाम को उसे जलाएं। आप यह हर दिन कर सकते हैं।

अगर आप चाहते हैं कि आपके घर को कभी किसी की बुरी नजर न लगे, तो विजया एकादशी के दिन गोबर के बने उपले या कंडे पर 11 कपूर जलाकर पूरे घर में उसकी धुंआ दिखाएं। इससे नकारात्मक ऊर्जा भी दूर होगी।

अगर आप शत्रुओं से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो विजया एकादशी के दिन सफेद सूत का धागा लें और पीपल के पेड़ के 11 बार चारों ओर परिक्रमा करते हुए, वह धागा पेड़ पर लपेट दें। इससे आपका शत्रु आप पर हावी नहीं होगा।

अगर आप कर्ज से परेशान हैं, तो विजया एकादशी के दिन पीपल के पेड़ के नीचे तेल का दीपक जलाकर 'ऊँ नमो नारायणाय नमः' मंत्र 11 बार जाप करें। इससे आपको कर्ज के बोझ से छुटकारा मिल जाएगा।

अगर आप अपने दांपत्य जीवन में खुशहाली और समरसता चाहते हैं, तो विजया एकादशी के दिन दूध और चावल की खीर बनाकर उसमें तुलसी की पत्तियां डालें। फिर, भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को भोग अर्पित करें।

अगर आप अपनी किसी इच्छा की पूर्ति चाहते हैं, तो विजया एकादशी के दिन सफेद धागे में पीले फूलों की माला पिरोकर भगवान विष्णु को अर्पित करें। ऐसा करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाएंगी।