कर्मफल और आयु प्रदाता शनि देव 30 साल बाद अपनी स्वराशि कुंभ में प्रवेश करने जा रहे हैं। शनि देव के गोचर करने से 3 राशि वालों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये किन राशि के लोग हैं…

वैदिक ज्योतिष के मुताबिक हर ग्रह एक निश्चित अवधि पर गोचर करता है। जिसका सीधा प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है। आपको बता दें कि कर्मफलदाता शनि देव 29 अप्रैल को कुंभ में प्रवेश करने जा रहे हैं। जो इनकी स्वराशि है।

ज्योतिष के अनुसार शनि देव सबसे धीमी गति से गोचर करते हैं और इनको एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने में करीब ढाई साल का समय लगता है। इसलिए शनि कुंभ राशि में लगभग 30 साल बाद गोचर करने जा रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र में शनि को न्यायाधीश का पद प्राप्त है। मतलब शनि देव कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। इसलिए इनके गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा लेकिन ये गोचर 3 राशि वालों के लिए गोचर शुभ फलदायी साबित हो सकता है। जानिए ये 3 राशियां कौन सीं हैं।

मेष राशि: आप लोगों के 29 अप्रैल से अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि शनि देव आपके 11वें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। जिसे लाभ और इनकम का स्थान कहा जाता है। इसलिए  इस दौरान आपको व्यापार मेंं अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस दौरान आप कोई स्त्रोतों से धन कमाएंगे। कारोबार में कोई डील फाइनल हो सकती है। वहीं शनि देव आपके दशम भाव के भी स्वामी हैं, इसलिए इस समय आपको करियर में अच्छी उन्नति मिल सकती है। नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। इस समय आप यात्रा से धन अर्जित करने में सफल रहेंगे। निवेश के लिए समय उचित है। साथ ही किसी पुराने रोग से मुक्ति मिल जाएगी।

वृषभ राशि: आपकी गोचर कुंडली में शनिदेव दशम स्थान में गोचर करेंगे, जिसे करियर और जॉब का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको कारोबार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। करियर में ग्रोथ मिल सकती है। नया व्यापार शुरू करने के लिए यह समय अनुकल है। कार्यस्थल में आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। वृष राशि के स्वामी शुक्र देव हैं और ज्योतिष के अनुसार शनि देव और शुक्र देव में मित्रता का भाव है। इसलिए शनि का गोचर आपके लिए शुभ साबित हो सकता है। वहीं शनि देव आपके भाग्य स्थान के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का भी पूरा साथ मिल सकता है।

धनु राशि: आप लोगों को शनिदेव का गोचर किसी वरदान से कम साबित नहीं होने वाला है। क्योंकि शनिदेव के राशि परिवर्तन करते ही आपको साढ़ेसाती से मुक्ति मिल जाएगी। साथ ही तरक्की के नए अवसर प्राप्त होंगे। वहीं शनि देव आपके तीसरे भाव यानि कि पराक्रम भाव में  गोचर कर रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही कार्यक्षेत्र में आपको मान- सम्मान की प्राप्ति भी होगी। वहीं इस समय आपको कोई पुराने रोग से मुक्ति मिल सकती है। अगर आप शनि से संबंधित कारोबार (लोहा, ऑयल, शराब,) करते हैं या करना चाह रहे हैं तो आपको विशेष लाभ हो सकता है। साथ ही आपके अटके हुए काम इस दौरान पूरे होंगे। भाई- बहन का भी इस समय सहयोग प्राप्त हो सकता है।