ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंडली में ग्रहों के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए कुछ रत्नों को धारण करना बेहद लाभकारी माना गया है. इन्हीं रत्नों में टाइगर स्टोन भी अत्यंत प्रभावशाली होता है. इसे धारण करने से मंगल, गुरु, शुक्र, शनि, राहु और केतु समेत सभी ग्रहों के नकारात्मक प्रभावों से मुक्ति मिलती है. मान्यता है कि इस रत्न को पहनने से कुछ ही दिनों में व्यक्ति को सकारात्मक परिणाम मिलने लगते हैं और जीवन की परेशानियों से राहत मिलती है. आत्मविश्वास में वृद्धि होती है और व्यक्ति अपने कार्यों को लेकर अधिक जागरूक होता है. आइए जानते हैं टाइगर स्टोन पहनने की विधि और इसके लाभ.
टाइगर स्टोन कब और कैसे धारण करें?
मंगल ग्रह को मजबूत करने के लिए इसे मंगलवार को तर्जनी उंगली में पहनें. बुध ग्रह के प्रभाव को बढ़ाने के लिए बुधवार को कनिष्ठा उंगली में धारण करें. गुरु ग्रह के शुभ प्रभावों के लिए गुरुवार को तर्जनी उंगली में पहनें. शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए शुक्रवार को गले में टाइगर स्टोन पहनें. शनि के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए शनिवार को मध्यमा उंगली में इसे धारण करें. राहु दोष से छुटकारा पाने के लिए बुधवार को दाएं हाथ में पहनें. जबकि, केतु के बुरे प्रभावों से मुक्ति के लिए बुधवार को बाएं हाथ में धारण करें. इसके अलावा सूर्य ग्रह को मजबूत करने के लिए सोमवार को अनामिका उंगली में पहनें.
टाइगर स्टोन के फायदे
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह रत्न आत्मविश्वास बढ़ाने में सहायक होता है. मानसिक तनाव से मुक्ति दिलाकर मन को प्रसन्न रखता है. जीवन की बाधाओं को दूर करता है और नौकरी-व्यापार में जबरदस्त सफलता दिलाने में सहायक साबित होता है. इसके अलावा धन लाभ के लिए भी यह रत्न उपयोग माना गया है. सुख-समृद्धि और खुशहाली को आकर्षित करता है. जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने में मदद करता है.