अंक ज्योतिष में इस मूलांक की लोग बहुत हंसमुख और मिलनसार होते हैं. ये लोग जल्दी ही किसी को भी अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं.

अगर किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को व्यक्ति का जन्म हुआ है, तो उसका मूलांक 6 होता है. इन लोगों की लाइफ में भौतिक सुख-सुविधाओं का बड़ा प्रभाव रहता है, और ये लोग जीवन को आनंदपूर्वक जीने में विश्वास रखते हैं.

मूलांक 6 का संबंध शुक्र ग्रह से होता है, जो प्रेम-सौंदर्य, भौतिक सुख-सुविधाओं और समृद्धि का कारक माना जाता है. इस मूलांक के लोग बहुत आकर्षक और प्रभावशाली व्यक्तित्व के मालिक होते हैं.

इस मूलांक के लोग बहुत मिलनसार होते हैं और जल्दी ही किसी को भी अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं. ये लोग रिश्ते निभाने में माहिर होते हैं और एक बार दोस्ती हो जाए, तो उसे लंबे समय तक निभाते हैं.

इसके अलावा, 6 मूलांक के लोग मेहनती होते हैं और जिस भी लक्ष्य को तय कर लेते हैं, उसे पूरा करके ही दम लेते हैं. अपनी कड़ी मेहनत और प्रतिभा के दम पर ये समाज में एक अच्छी पहचान बनाते हैं और खूब मान-सम्मान प्राप्त करते हैं.

मूलांक 6 वाले लोग महंगी और लग्जरी चीजों के बहुत शौकीन होते हैं. इन्हें अच्छा पहनना, सुंदर चीजें रखना और आलीशान लाइफस्टाइल जीना पसंद होता है. शुक्र के प्रभाव के कारण ये लोग अपने ऊपर जरूरत से ज्यादा खर्च कर देते हैं.

शुक्र ग्रह की वजह से इन लोगों में कला, संगीत, फैशन और क्रिएटिव चीजों को लेकर खास रुचि होती है. ये लोग पेंटिंग, म्यूजिक, डांस और अन्य कलात्मक गतिविधियों में माहिर हो सकते हैं, और इनमें अपना करियर भी बना सकते हैं.

मूलांक 6 के लोग उन क्षेत्रों में अच्छा करते हैं जो फैशन, आभूषण, कपड़े, सौंदर्य प्रसाधन, होटल इंडस्ट्री या कला से जुड़े होते हैं. ये लोग बिजनेस में भी बहुत सफल होते हैं, खासकर अगर इनका काम लग्जरी या क्रिएटिव फील्ड से जुड़ा हो.