अंक ज्योतिष शास्त्र में 01 से लेकर 9 तक मूलांक माने गए हैं, जो व्यक्ति की जन्मतिथि पर आधारित होते हैं। हर मूलांक का एक प्रतिनिधि ग्रह भी होता है। वहीं, ज्योतिष शास्त्र में हर ग्रह से संबंधित एक रत्न बताया गया हैं। ऐसे में अगर आप अपने मूलांक के अनुसार रत्न पहनते हैं, तो इससे आपको काफी लाभ मिल सकता है। रत्न धारण करते समय व्यक्त को किसी अच्छे ज्योतिष की सलाह भी जरूर लेनी चाहिए।
मूलांक 1
जिन लोगों का जन्म किसी महीने की 1, 10, 19 या फिर 28 तारीख को हुआ है, उनकी मूलांक 1 होगा। इस मूलांक के जातकों के लिए माणिक्य (Ruby) रत्न शुभ माना गया है।
मूलांक 2
मूलांक 2 से संबंधित लोगों को मोती (Pearl) धारण करना चाहिए। अंक ज्योतिष के अनुसार, जिस किसी व्यक्ति का जन्म किसी महीने की 2, 11, 20 या फिर 29 तारीख को हुआ है, उसका मूलांक 2 माना जाएगा।

मूलांक 3
जिस जातक का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या फिर 30 तारीख को होता है, उसका मूलांक 3 होता है। ऐसे में अंक ज्योतिष के अनुसार, इस लोगों को पुखराज (Yellow Sapphire) धारण करने से लाभ मिल सकता है
मूलांक 4
मूलांक 4 के लोगों की जन्मतिथि 4, 13, 22 या फिर 31 होती है। इन लोगों के लिए नीलम (Sapphire) रत्न काफी शुभ माना गया है।
मूलांक 5
जिस किसी जातक का जन्म किसी महीने की 5,14 या फिर 23 तारीख हुआ होता है, उसका मूलांक 5 माना जाता है। ऐसे में इन लोगों को पन्ना (Emerald) रत्न धारण करने से काफी लाभ मिल सकता है।
मूलांक 6
मूलांक 6 के जातकों के लिए हीरा (Diamond) पहनना काफी शुभ माना गया है। किसी भी महीने की 6, 15 या फिर 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होताहै।
मूलांक 7
जिन लोगों का जन्म किसी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को होता है, उनका मूलांक 7 माना जाता है। इस मूलांक के लोगों के लिए लहसुनिया (Cats-Eye) धारण करना शुभ माना गया है।
मूलांक 8
नीलम (Sapphire) रत्न मूलांक 8 के जातकों के लिए काफी शुभ माना गया है। मूलांक 8 के लोगों की जन्मतिथि 8, 17 या फिर 26 होती है।
मूलांक 9
मूलांक 9 के जातकों के लिए मूंगा (Coral) धारण करना शुभ माना गया है। अंक ज्योतिष के अनुसार, जिस व्यक्ति का जन्म किसी महीने की 9, 18 या फिर 27 तारीख को होता है, उनका मूलांक 9 माना जाता है।