हर साल वैशाख माह में पड़ने वाली कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर विकट संकष्टी चतुर्थी की पूजा की जाती है और व्रत भी रखा जाता है. गणेश जी की पूजा के लिए इस दिन का व्रत और पूजा समर्पित है. इस दिन जो साधक पूरे विधि-विधान से पूजा अर्चना व व्रत का संकल्प करता है उस पर गणेश जी की कृपा बनी रहती है. इस दिन चंद्रमा की पूजा करने और अर्घ्य देने से मानसिक शांति, काम सफलता के साथ ही सम्मान में वृद्धि होती है.

विकट संकष्ट चतुर्थी कब है? (Vikat Sankashti Chaturthi 2025 date)
पंचांग के अनुसार वैशाख महीने की कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली चतुर्थी तिथि 16 अप्रैल को दोपहर के समय 1 बजकर 16 मिनट पर शुरू हो रही है. तिथि का समापन अगले दिन 17 अप्रैल को दोपहर के समय  3 बजकर 23 मिनट पर हो रही है. इस तिथि पर चंद्रोदय के समय पूजा करने का नियम है. ऐसे में 16 अप्रैल को भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी होगी और चंद्रोदय के समय पूजा की जाएगी. 

विकटसंकष्टी चतुर्थी के दिन चंद्रोदय कब होगा (Moonrise time on Vikat Sankashti Chaturthi)
विकट संकष्टी चतुर्थी तिथि पर चंद्रोदय रात के 10 बजे होगा. साधक इस दिन चंद्रमा दर्शन करेंगे और अर्घ्य देंगे. इसके बाद अपनी पूजा संपन्न करेंगे.

संकष्टी चतुर्थी पूजा विधि
विकट संकष्ट चतुर्थी के दिन स्नान ध्यान कर लें. 

चंद्रोदय के समय शुभ मुहूर्त में पूजा के लिए बैठें.

गणेश जी की प्रतिमा न हो तो एक साबुत सुपारी को गणेश जी मानते हुए पूजा शुरू करें.

इसके बाद शुभ मुहूर्त में गणेश जी की पूजा शुरू करें. 

गणेश जी की प्रतिमा को पंचामृत से स्नान करवाएं. 

सिंदूर, दूर्वा, गंध, अक्षत, गुलाल, फूल, जनेऊ, आदि भगवान को अर्पित करें.

अब गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं. 

गणश जी को भोग के रूप में उनका प्रिय मोदक व  मौसमी फल अर्पित करें.

अब भगवान गणेश के मंत्रों का जाप उनके सामने बैठ कर करें. 

अंत में दीप-धूप से गणेश जी की आरती करते हुए पूजा को संपन्न करें. 

भगवान गणेश के मंत्र (Vikat Sankashti Chaturthi Puja Mantra)
गणेश जी के इस मंत्र का करें जाप- ॐ गं गणपतये नमः
गणेश जी का यह मंत्र है विशेष- वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ. निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा

विकट सकंष्टी चतुर्थी व्रत क्यों रखा जाता है Vikat Sankashti Chaturthi Mahatva
विकट सकंष्टी चतुर्थी को लेकर धार्मिक मान्यताएं है कि इस तिथि पर व्रत का संकल्प करने और विधिपूर्वक गणेश जी की पूजा करने से जीवन की दुखों का नाश होता है और संकट दूर होते हैं. घर-परिवार में चल रहीं सभी समस्याओं का हल मिलने लगता है. गणेश जी के साधकों को सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है.