कई बार लोग सपने में अपने स्कूल को देखते हैं. स्कूल को छोड़े हुए 10 साल या 20 साल से अधिक हो जाए. इसके बावजूद कई बार लोगों के सपने में स्कूल नजर आता है. ऐसे में मन में सवाल उठता है, इसका मतलब क्या हुआ.
दरअसल, सपने में स्कूल देखने का मतलब है कि आपके ज्ञान में वृद्धि होगी. आपकी बुद्धिमत्ता तेज होगी, बुद्धि के दम पर आप सफल हो सकते हैं और जीवन में सुख समृद्धि का आगमन होगा. स्कूल देखना एक बहुत ही शुभ सपना माना जाता है. सपने में अगर आप स्कूल देखते हैं, तो आपको खुश हो जाना चाहिए.
स्कूल देखना होता है शुभ संकेत
अगर आप स्कूल को देखते हैं. चाहे आप किसी भी तरह का स्कूल देखे, यानी कि वैसा स्कूल, जिसमें आप कभी पढ़े हो या फिर कोई नया स्कूल, जिसको अपनी जिंदगी में पहले कभी नहीं देखा हो या वह स्कूल, जिसको आपने कभी देखा हो और आपके जेहन में हो. कोई भी स्कूल हो सकता है व किसी भी अवस्था में देखना अच्छा माना जाता है.
अगर आप स्कूल में एडमिशन लेने जा रहे हैं या पढ़ाई कर रहे हैं या फिर स्कूल में भ्रमण कर रहे हैं तो यह भी देखना शुभ माना जाता है. इसका मतलब है कि आने वाले समय में आपकी ज्ञान में काफी वृद्धि होने वाली है. आप अपने कई सारे फैसले बुद्धि और विवेक से लेंगे और जिस वजह से आपको कैरियर या फिर निजी लाइफ में सफलता मिलेगी. समाज में मान सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगा.