सनातन धर्म में गुरुवार के दिन का बहुत महत्व बताया गया है. गुरुवार भगवान विष्णु की पूजा अर्चना के लिए समर्पित है. ऐसे में इस दिन विशेष पूजा अर्चना कर देवी लक्ष्मी और नारायण जी को प्रसन्न किया जा सकता है. गुरुवार के व्रत का भी बहुत महत्व है. नियम और विधि विधान से अगर कोई साधक गुरुवार का व्रत करना है तो उसे सुख समृद्धि और धन का वरदान मिलता है. इस दिन अगर कुछ विशेष उपाय किए जाएं तो अधिक प्रभावशाली परिणाम प्राप्त किया जा सकता है. सुख और शांति की इच्छा रखने वाले जातक कुछ विशेष गुरुवार के उपाय कर सकते हैं. आइए कुछ उपायों के बारे में विस्तार से जानें.
गुरुवार के उपाय
गुरुवार को स्नान-ध्यान कर माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की विशेष पूजा अर्चना करें और प्रसाद के रूप में नारियल अर्पित करें. ऐसे करने से घर में सुख समृद्धि आती है.
अगर भोतिक सुखों में वृद्धि चाहिए तो गुरुवार के दि भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को गुड़ मिश्रित खीर का भोग अर्पित करें. ऐसा करने से शुक्र मजबूत होता है और जब शुक्र मजबूत होता है तो जीवन में ऐशो आराम और धन की वृद्धि होती है.
भगवान विष्णु की कृपा से घर में शांति बनी रहती है. गुरुवार को भक्ति भाव से विष्णु जी की पूजा करें और हल्दी, बेसन, चने की दाल व लड्डू जैसी पीली सामग्री और भोग अर्पित करें तो भगवान अति प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा साधक पर बनाए रखते हैं.
ज्योतिष कुंडली में अगर किसी जातक का गुरु खराब है या कमजोर है तो गुरुवार के दिन पीले रंग के कपड़े धारण करें. गुरुवार के दिन स्नान-ध्यान करें और पीले रंग के कपड़े पहनकर पूरे मन से जल में एक चुटकी हल्दी मिलाकर सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित करें.