सनातन धर्म वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। ऐसा माना जाता है कि वास्तु शास्त्र के नियम का पालन करने से व्यक्ति को जीवन में तरक्की मिलती है। साथ ही जॉब से जुड़ी समस्या से छुटकारा मिलता है। आज के समय में कई लोगों को कड़ी मेहनत के बाद भी मनचाही नौकरी नहीं मिल रही है। अगर आप भी इस समस्या का सामना कर रहे हैं, तो ऐसे में आप वास्तु टिप्स (Vastu tips for job) को जरूर आजमाएं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इन उपायों को करने से व्यक्ति को जॉब में सफलता मिलती है और प्रमोशन के योग बनते हैं। ऐसे में आए विस्तार से जानते हैं जॉब से जुड़े उपायों के बारे में।
जॉब पाने के लिए आज ही करें ये उपाय
अगर हम आप लंबे समय से जॉब से जुड़ी समस्या का सामना कर रहे हैं और अधिक मेहनत के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है, तो ऐसे में अपने कमरे की उत्तर दिशा में हरे-भरे पौधे रखें। क्योंकि हरियाली को नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। वास्तु शास्त्र (Career Vastu Upay) के अनुसार, इस उपाय को करने से जल्द जॉब लगने के योग बनते हैं।
नौकरी में आ रही समस्या वास्तु दोष भी हो सकता है, तो ऐसे में आप अपने घर में उत्तर दिशा में ही शीशा लगाएं। इस दिशा में शीशा लगाना शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, वास्तु की इस टिप्स को फॉलो करने से इंटरव्यू में सफलता मिलती है और नौकरी पाने के योग बनते हैं।
अगर आप मनचाही नौकरी पाना चाहते हैं, तो सोमवार के दिन सुबह स्नान करने के बाद भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करें। इस दौरान शिवलिंग का कच्चे दूध समेत आदि चीजों के द्वारा अभिषेक करें। दीपक जलाकर आरती करें। प्रभु से मनचाही नौकरी पाने के लिए कामना करें। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस उपाय को करने से व्यक्ति को जल्द नौकरी मिलती है।
नौकरी में प्रमोशन पाने के लिए गाय को गेहूं और गुड़ खिलाना शुभ माना जाता है। इसके बाद गौ माता को जल पिलाएं और उनका आशीर्वाद प्राप्त करें। इस उपाय को लगातार 5 या 7 रविवार तक करें। वास्तु जानकारों की मानें तो इस उपाय को करने से जल्द ही जॉब लगने के योग बनते हैं।
शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा-अर्चना करें। पूजा के दौरान 'ऊं शं शनैश्चराय नम:' मंत्र का 108 बार जप करें। ऐसा कहा जाता है कि इस उपाय को करने से व्यक्ति को मनचाही नौकरी मिलती है।