दिनोंदिन बढ़ रहा प्रदूषण हो या रोजमर्रा का स्ट्रेस, दोनों की चीजें स्किन को डल और डिहाइड्रेटेड बना देती हैं। धूल-मिट्टी के कारण धीरे-धीरे त्वचा अपनी चमक खो देती है और स्किन से जुड़ी तमाम तरह की परेशानियां हमें घेर लेती हैं।

अगर आप भी Dull Skin को रिपेयर करने और इसे ग्लोइंग बनाने के लिए कुछ घरेलू नुस्खों की मदद लेना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपको जरूर पढ़ना चाहिए। यहां हम ऐसे ही 3 स्किन केयर टिप्स शेयर करने जा रहे हैं, जो स्किन को यंग और हेल्दी बनाने में काफी कारगर साबित होते हैं। आइए जानें।

शहद और नींबू का यूज
शहद एक नेचुरल मॉइस्चराइजर है जो त्वचा को नमी पहुंचाता है और उसे मुलायम बनाता है। वहीं, नींबू में नेचुरल ब्लीचिंग गुण होते हैं जो स्किन के दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद करते हैं और उसे एक समान रंगत देते हैं।
इस्तेमाल का तरीका:
एक चम्मच शुद्ध शहद लें।
उसमें कुछ बूंदें ताजा नींबू का रस मिलाएं।
दोनों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
इस मिश्रण को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
15-20 मिनट तक सूखने दें।
गुनगुने पानी से धो लें।

हफ्ते में दो से तीन बार इस नुस्खे का इस्तेमाल करने से आपकी स्किन हाइड्रेटेड रहेगी और उसमें एक नेचुरल चमक भी आएगी।

दही और बेसन का इस्तेमाल
दही में लैक्टिक एसिड होता है जो स्किन को एक्सफोलिएट करता है और डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करता है। बेसन त्वचा को गहराई से साफ करता है और एक्स्ट्रा ऑयल को सोख लेता है। यह उबटन त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाने के लिए सदियों से इस्तेमाल किया जा रहा है।
इस्तेमाल का तरीका:
दो चम्मच बेसन लें।
उसमें दो चम्मच ताजा दही मिलाएं।
एक चुटकी हल्दी पाउडर मिलाएं।
सभी सामग्री को मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें।
इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
आधा सूखने पर हल्के हाथों से रगड़ते हुए छुड़ाएं।
ठंडे पानी से धो लें।
बेहतर रिजल्ट्स के लिए इस उबटन का इस्तेमाल हफ्ते में एक या दो बार करें।
एलोवेरा करेगा कमाल
एलोवेरा में एंटी-इंफ्लेमेटरी और हीलिंग गुण छिपे होते हैं। यही वजह है कि यह स्किन को रिपेयर करता है, मॉइस्चराइज करता है और इसे हेल्दी बनाने में काफी मदद करता है। बता दें, अगर सही ढंग से इस्तेमाल किया जाए, तो एलोवेरा जेल स्किन की खोई हुई चमक को वापस लाने का एक शानदार नुस्खा साबित हो सकता है।

इस्तेमाल का तरीका:
एलोवेरा का एक फ्रेश पत्ता लें और उससे जेल निकाल लें।
इस ताजे जेल को सीधे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
हल्के हाथों से मसाज करें ताकि जेल स्किन में समा जाए।
इसे रात भर लगा रहने दें और सुबह ठंडे पानी से धो लें।
आप हर रोज एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं ताकि आपकी त्वचा हमेशा हाइड्रेटेड और ग्लोइंग रहे।