अंक ज्योतिष के अनुसार जिन महिलाओं का जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है तो उनका मूलांक 5 होता है. बॉलीवुड की फेमस अदाकाराएं मलाइका अरोड़ा और दीपिका पादुकोण का भी यही मूलांक है.

अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 5 का स्वामी ग्रह बुध होता है. बुध ग्रह को बुद्धि, संवाद, युवावस्था और चंचलता का प्रतीक माना गया है.

मूलांक 5 की लड़कियों में एक विशेष आकर्षण होता है और उनका व्यक्तित्व इतना आकर्षक होता है कि लोग उनसे बात करने को उत्सुक रहते हैं. बिना अधिक मेकअप या सजावट के भी वे अलग ही चमकती हैं.

बुध ग्रह की ऊर्जा के कारण मूलांक 5 वाली महिलाएं हमेशा युवा नजर आती हैं. इनके अंदर एक तरह की चंचलता और ताजगी होती है जो उम्र बढ़ने के बावजूद बनी रहती है. उम्र के हर पड़ाव पर ये और भी ग्रेसफुल और आत्मनिर्भर लगती हैं.

मूलांक 5 वाली महिलाओं का ड्रेसिंग सेंस काफी अच्छा होता है और लोगों को बहुत पसंद आता है. फिर चाहे ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न, ये हर स्टाइल को आत्मविश्वास से कैरी करती हैं.