हर महीने में आने वाली त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत किया जाता है, जो पूर्ण रूप से भगवान शिव की आराधना के लिए समर्पित है। इस प्रकार महीने में दो बार प्रदोष व्रत किया जाता है, जिसकी पूजा प्रदोष काल में की जाती है। ऐसे में आप ज्येष्ठ माह के दूसरे प्रदोष व्रत के दिन शिव अष्टोत्तरशतनाम स्तोत्रम् का पाठ कर सकते हैं। 
प्रदोष व्रत की पूजा में शिव जी की पूजा के दौरान उन्हें सफेद रंग की चीजों का भोग जैसे खीर, सफेद मिठाई आदि का भोग लगाना शुभ माना जाता है। इसी के  साथ रवि प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग का गंगाजल, दूध, दही आदि से अभिषेक करें। ऐसा करने से आपको शुभ परिणाम मिल सकते हैं।

रवि प्रदोष व्रत मुहूर्त (Ravi Pradosh Vrat 2025)
ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि का शुभारंभ 8 जून को सुबह 7 बजकर 17 मिनट पर हो रहा है। वहीं इस तिथि का समापन 9 जून को सुबह 9 बजकर 35 मिनट होगा। ऐसे में प्रदोष व्रत रविवार 8 जून को किया जाएगा। इस दिन शिव जी की पूजा का प्रदोष व्रत शाम 7 बजकर 18 से रात 9 बजकर 19 मिनट तक रहने वाला है।

शिव अष्टोत्तरशतनाम स्तोत्रम्
शिवो महेश्वरः शम्भुःपिनाकी शशिशेखरः।
वामदेवो विरूपाक्षःकपर्दी नीललोहितः॥1॥
शङ्करः शूलपाणिश्चखट्वाङ्गी विष्णुवल्लभः।
शिपिविष्टोऽम्बिकानाथःश्रीकण्ठो भक्तवत्सलः॥2॥
भवः शर्वस्त्रिलोकेशःशितिकण्ठः शिवाप्रियः।
उग्रः कपालीकामारिरन्धकासुरसूदनः॥3॥
गङ्गाधरो ललाटाक्षःकालकालः कृपानिधिः।
भीमः परशुहस्तश्चमृगपाणिर्जटाधरः॥4॥
कैलासवासी कवचीकठोरस्त्रिपुरान्तकः।
वृषाङ्को वृषभारूढोभस्मोद्धूलितविग्रहः॥5॥
सामप्रियः स्वरमयस्त्रयीमूर्तिरनीश्वरः।
सर्वज्ञः परमात्मा चसोमसूर्याग्निलोचनः॥6॥
हविर्यज्ञमयः सोमःपञ्चवक्त्रः सदाशिवः।
विश्वेश्वरो वीरभद्रोगणनाथः प्रजापतिः॥7॥
हिरण्यरेता दुर्धर्षोगिरीशो गिरिशोऽनघः।
भुजङ्गभूषणो भर्गोगिरिधन्वा गिरिप्रियः॥8॥
कृत्तिवासाः पुरारातिर्-भगवान् प्रमथाधिपः।
मृत्युञ्जयः सूक्ष्म-तनुर्जगद्व्यापी जगद्गुरुः॥9॥
व्योमकेशो महासेनजनकश्चारु विक्रमः।
रुद्रो भूतपतिःस्थाणुरहिर्बुध्न्यो दिगम्बरः॥10॥
अष्टमूर्तिरनेकात्मासात्त्विकः शुद्धविग्रहः।
शाश्वतः खण्डपरशुरजःपाशविमोचकः॥11॥
मृडः पशुपतिर्देवोमहादेवोऽव्ययो हरिः।
पूषदन्तभिदव्यग्रोदक्षाध्वरहरो हरः॥12॥
भगनेत्रभिदव्यक्तःसहस्राक्षः सहस्रपात्।
अपवर्गप्रदोऽनन्तस्तारकःपरमेश्वरः॥13॥
॥ इति श्रीशिवाष्टोत्तरशतदिव्यनामामृतस्त्रोत्रं सम्पूर्णम् ॥

शिव जी के मंत्र
1. रुद्र मंत्र - ॐ नमो भगवते रुद्राये।।
2. भगवान शिव का ध्यान मंत्र -
करचरण कृतं वाक्कायजं कर्मजं वा ।
श्रवणनयनजं वा मानसं वापराधं ।
विहितमविहितं वा सर्वमेतत्क्षमस्व ।
जय जय करुणाब्धे श्रीमहादेव शम्भो ॥
3. शिव जी का पंचाक्षरी मंत्र - नम: शिवाय
4. ॐ हौं जूं सः ।।
5. श्री महेश्वराय नम:।।
6. श्री सांबसदाशिवाय नम:।।
7. श्री रुद्राय नम:।।
8. ॐ नमो नीलकण्ठाय नम:।।