हमारे जीवन में वास्तु शास्त्र का बहुत महत्व बताया गया है. किसी भी काम को करने से पहले वास्तु अनुसार अगर नियमों का पालन किया जाए तो काम का दोगुना फल प्राप्त किया जा सकता है. काम के परिणाम भी शुभ और सकारात्मक हो सकते हैं अन्यथा वास्तु खराब होने से या वास्तु नियमों को अनदेखा करने से परिणाम नकारात्मक भी हो सकते हैं. आज हम जानेंगे कि घर पर या फिर पूजा स्थल पर अगर शंख रखा गया है तो उससे जुड़े नियम क्या है जिनका विशेष ख्याल रखा जाना चाहिए. आइए घर पर शंख रखने के नियम जानें. 

पूजा के शंख को पूजा के समय ही बजाएं- वास्तु शास्त्र के अनुसार जिस शंख का इस्तेमाल पूजा में किया जाता है उसको बेवजह कहीं भी बजाने से बचें. ऐसे शंख को केवल और केवल पूजा-पाठ के समय ही बजाएं.
शंख की साफ सफाई- घर पर शंख रखते हैं तो इसे पूरी तरह से साफ सुथरा रखें.  इसके लिए पानी में गंगाजल मिला लें और फिर इसको साफ करें. 

जमीन पर शंख को न रखें- वास्तु शास्त्र की मानें तो कभी भी जमीन पर शंख को नहीं रखें. ऐसा करने से इसे शंख का अनादर माना जाता है. 
शंख का मुख- दरअसल शंख के मुंह को हमेशा ऊपर की ओर रखें. जब शंख के मुख को ऊपर की ओर रखते हैं तो घर में सकारात्मकता फैलती है. 
शंख की दिशा- शंख को रखने के लिए दिशा का ज्ञान जरूरी है. वास्तु शास्त्र के अनुसार घर पर अगर शंख को रखना है तो इसे उस दिशा में रखें जिस दिशा में घर का मंदिर स्थित है. चाहें तो घर के उत्तर-पश्चिम दिशा में भी शंख को को रख की जगह बना सकते हैं. 
घर में शंख रखने से जुड़े इन इन नियमों के पालन करने से घर में लक्ष्मी का वास होता है, पैसे से संबंधित लाभ होता ही रहता है और घर में सुख शांति बनी रहती है.