हिंदू धर्म में पूजा-पाठ को अत्यधिक महत्व दिया गया है और प्रत्येक दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित है। गुरुवार का दिन विशेष रूप से भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन विधि-विधान से उनकी पूजा-अर्चना करने से घर में धन, अन्न और संतान सुख की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि इस दिन पूजा करते समय पीले वस्त्र धारण करने और पीला भोजन ग्रहण करने से भगवान विष्णु अत्यंत प्रसन्न होते हैं, जिससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान विष्णु के प्रिय वाहन गरुड़ देव ने ही गुरुवार के दिन को भगवान विष्णु को समर्पित करवाया था। यही कारण है कि इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और जीवन में आने वाली सभी बाधाएं दूर होती हैं। गुरुवार के दिन कुछ विशेष उपायों को अपनाने से व्यक्ति को अद्भुत लाभ मिल सकते हैं। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में।
कुंडली में गुरु की स्थिति मजबूत करने के लिए गुरुवार के उपाय
गुरुवार के दिन स्नान के पानी में एक चुटकी हल्दी डालकर स्नान करना शुभ माना जाता है। इससे कुंडली में गुरु की स्थिति मजबूत होती है। गुरुवार के दिन माथे पर पीले रंग का चंदन लगाएं या फिर आप हल्दी का तिलक भी लगा सकती हैं। इससे कुंडली में गुरु की स्थिति मजबूत हो सकती है।
धन लाभ के लिए उपाय
आप अगर धन लाभ पाना चाहते हैं, तो ऐसे में आप हल्दी को आटे में मिलाकर रोटी बनाएं। इसे गुड़ के साथ गाय को खिलाएं। इसे खिलाने से आपके जीवन में धन की कमी दूर हो जाएगी। साथ ही, आपके तरक्की के रास्ते खुलते नजर आएंगे। इसे आपको कम से कम 11 गुरुवार जरूर करना है। तभी आपको इसका लाभ मिलेगा।
जीवन में सुख-शांति के लिए गुरुवार के उपाय
जीवन में सुख-शांति और समृद्धि के लिए गुरुवार के दिन रोजाना गुरुवार के दिन भगवान विष्णु का हल्दी वाले जल से अभिषेक करें और श्रीहरि के मंत्रों का जाप करें। साथ ही घर की सकारात्मक ऊर्जा को बनाए रखने के लिए हल्दी वाले पानी का पूरे घर में छिड़काव करें और घर के मुख्य द्वार पर हल्दी का तिलक लगाएं। इससे उत्तम परिणाम मिल सकते हैं।
विवाह में आ रही परेशानियों छुटकारा पाने के लिए गुरुवार के उपाय
गुरुवार के दिन नहाने के पानी में एक चुटकी हल्दी डालकर स्नान करें। स्नान करते समय "ऊं नमो भगवते वासुदेवाय" मंत्र का जाप करें। यह उपाय गुरु ग्रह को मजबूत करता है और विवाह की बाधाएं दूर करता है। विवाह में आ रही अड़चनों को दूर करने के लिए गुरुवार का व्रत रखना बहुत लाभकारी माना जाता है। आप यह व्रत 9 या 11 गुरुवार तक रख सकते हैं।
बृहस्पति को मजबूत करने का उपाय
अगर किसी की कुंडली में गुरु ग्रह कमजोर है, तो उसे जीवन मे बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में बृहस्पति को मजबूत करने के लिए गुरुवार के दिन देव गुरु बृहस्पति की पूजा करें। इस खास उपाय से आपकी कुंडली में गुरु की स्थिति मजबूत होगी। इसके साथ ही बृहस्पति को मजबूत करने के लिए आप 'ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरवे नमः' मंत्र का जाप गुरुवार के दिन कर सकते हैं।