ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर ग्रह अपनी राशि बदलता है। सूर्य एक महीने में राशि परिवर्तन करता है। 14 अप्रैल को सूर्य ने मेष राशि में प्रवेश किया था। अब 14 मई तक इसी राशि में गोचर करेंगे। यह समय कुछ राशियों के लिए शानदार रहेगा। उन्हें हर काम में सफलता और सुख-समृद्धि मिलेगी। आइए जानते है किन राशियों पर सूर्य देव की कृपा बरसेगी।
मेष राशि
इस राशि के जातकों को धन और संपत्ति लाभ होगा। करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे। स्थान परिवर्तन हो सकता है। मित्रों से किया वादा पूरा करना आसान होगा। घर-गाड़ी खरीद सकते हैं।
कर्क राशि
कर्क राशिवालों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। हर काम आसानी से पूरे होंगे। घर में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। कामकाज में अच्छा धन लाभ होगा। व्यापारी वर्ग को विशेष रूप से अच्छे फल प्राप्त होंगे। ससुराल से खुशखबरी मिलेगी।
तुला राशि
आपके जीवन में 14 मई तक खुशियां रहेगी। हर काम में सफलता मिलेगी। परिवार से सहयोग और सुख मिलेगा। नौकरी पेशा जातकों को प्रमोशन मिल सकता है। विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
मीन राशि
यह समय सफलता और सम्मान देगा। ऑफिस में आपके कामों की सराहना होगी। आय बढ़ने के प्रबल योग हैं। घर पर मेहमानों का आगमन होगा। आपकी वाणु मधुर होगी। जिसके कारण दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे।