जिन लोगों की बर्थ डेट 3, 12, 21 और 30 होती है उनका बर्थ मूलांक 3 होता है। इस मूलांक की लड़कियों की बात करें तो वो किस्मत की धनी मानी जाती हैं।
अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) अनुसार कुल 9 मूलांक होते हैं। हर मूलांक के लोगों में कुछ न कुछ खास विशेषता होती है। जो उन्हें समाज में अलग पहचान दिलाती है। आज यहां हम बात करेंगे मूलांक 3 वालों के बारे में। जिन लोगों की बर्थ डेट 3, 12, 21 और 30 होती है उनका बर्थ मूलांक 3 होता है। इस मूलांक की लड़कियों की बात करें तो वो किस्मत की धनी मानी जाती हैं। इनके होने से घर परिवार में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है।
इस मूलांक की लड़कियां बहुत तेज दिमाग की होती हैं। ये अपने स्वभाव से किसी का भी दिल जीत लेती हैं। ये एक बार जिस काम को करने की ठान लेती हैं उसे पूरा करके ही दम लेती हैं। ऊंचे भाग्य वाली ये लड़कियां जिस घर में अपने शुभ कदम रखती हैं वहां धन-धान्य का अंबार लग जाता है। इन पर देवी लक्ष्मी की विशेष कृपा मानी जाती हैं। इनकी पर्सनैलिटी काफी दमदार होती है। ये जहां भी रहती हैं वहां अपनी अलग पहचान बना लेती हैं।
मूलांक 3 वाली लड़कियों में गजब का आकर्षण होता है जिस वजह से कोई भी इनकी तरफ चुंबक की तरह खींचा चला आता है। ये आत्मनिर्भर होती हैं। इन्हें किसी का सहयोग लेना बिल्कुल भी पसंद नहीं होता। ये लाइफ में जो कुछ करना चाहती हैं वो अपने दम पर ही करना चाहती हैं। इनके अंदर नेतृत्व करने की अच्छी क्षमता होती है। ये अपने व्यवहार से सभी का दिल जीत लेती हैं।
इनके जीवन में चुनौतियों आती तो खूब हैं लेकिन ये हर चुनौती का डटकर सामना करते हुए उसमें सफलता प्राप्त करती हैं। ये अत्याधिक मेहनती और बुद्धिमान होती हैं। इनका वैवाहिक जीवन खुशहाल होता है। ये पति के दिल पर राज करती हैं। इन्हें बेहद ही चाहने वाला हमसफर मिलता है। ये अपने पति के लिए बहुत भाग्यशाली भी मानी जाती हैं।