हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन-धान्य की देवी कहा जाता है। इन्हीं की कृपा से व्यक्ति को जीवन में धन और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। कहा जाता है कि जिन लोगों के ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा नहीं रहती है, उनके घर में दरिद्रता का वास होता है। ऐसे घर में हमेशा पैसों की तंगी बनी रहती है। यही वजह है कि लोग विधि-विधान से पूजा पाठ करके मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के प्रयत्न करते हैं। धर्म ग्रंथों में मंत्रों की शक्ति का बहुत महत्व माना गया है। मान्यता मंत्र के जप से देवी-देवताओं की कृपा बहुत आसानी से पाई जा सकती है। ज्योतिष के अनुसार, यदि आप अपनी राशि के अनुसार मंत्र जाप करते हैं, तो ये और भी ज्यादा शुभ फलदायी रहता है। इसके अलावा मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो अपनी राशि के अनुसार मंत्रों का जाप करना चाहिए। इससे आपकी रुपयों पैसों से संबंधित सभी समस्याएं दूर होंगी। तो चलिए जानते हैं कि किस राशि के जातक को मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए किस मंत्र का जाप करना चाहिए....
राशि के अनुसार करें इन मंत्रों का जाप
मेष- मेष राशि के जातकों को मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए "ॐ ऐं क्लीं सौं:" इस मंत्र का जाप करना चाहिए।
वृषभ- वृषभ राशि के जातक यदि मां लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं तो उन्हें लक्ष्मी जी के इस "ॐ ऐं क्लीं श्रीं" मंत्र का जाप कम से कम एक माला करना चाहिए।
मिथुन- मिथुन राशि जातको के लिए मां लक्ष्मी के इस "ॐ क्लीं ऐं सौं:" मंत्र का जाप करना बहुत शुभफलदायी रहेगा।
कर्क- कर्क राशि के जातकों को मां महालक्ष्मी की कृपा प्राप्ति के लिए उनके इस "ॐ ऐं क्लीं श्रीं" मंत्र का जाप करना चाहिए।
सिंह- सिंह राशि के जातक यदि मां लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं तो उन्हें इस "ॐ ह्रीं श्रीं सौं:" मंत्र का जाप करना चाहिए।
कन्या- कन्या राशि को जातकों को लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने के लिए "ॐ श्रीं ऐं सौं:" मंत्र का जाप करना चाहिए।
तुला- तुला राशि तुला राशि के जातकों के लिए मां महालक्ष्मी के इस "ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं " मंत्र का जाप करना लाभप्रद रहता है।
वृश्चिक- वृश्चिक राशि को जातकों को लक्ष्मी जी की कृपा दृष्टि प्राप्त करने के लिए उनके इस ''ॐ ऐं क्लीं सौं:'' मंत्र का जाप करना चाहिए।
धनु- धनु राशि के जातकों के लिए "ॐ ह्रीं क्लीं सौं:" इस मंत्र का जाप करना शुभ रहता है।
मकर- मकर राशि के जातकों को मां महालक्ष्मी के "ॐ ऐं क्लीं ह्रीं श्रीं सौं:" इस मंत्र का जाप करना चाहिए।
कुंभ- कुंभ राशि के जातकों लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्ति करने के उनके "ॐ ह्रीं ऐं क्लीं श्रीं" इस मंत्र का जाप करना चाहिए।
मीन- मीन राशि के जातक यदि लक्ष्मी जी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो उन्हें लक्ष्मी जी के "ॐ ह्रीं क्लीं सौं:" इस मंत्र का जाप करना चाहिए।