सावन का महीना भगवान शिव की पूजा के लिए खास माना जाता है. यही कारण है कि लोग सावन को शिव का महीना कहते हैं.
हिंदू धर्म में सावन के महीने का खास महत्व है. यह महीना भगवान शिव (Lord Shiva) की पूजा के लिए खास माना जाता है. यही कारण है कि लोग सावन (Sawan) को शिव का महीना कहते हैं. श्रावण मास (Sawan Month 2022) में भक्त भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना करते हैं. मान्यता है कि सावन (Sawan 2022 Dates) के महीने भगवान शिव की विधिवत उपासना करने से भक्तों की इच्छा पूरी होती है. यही वजह है कि शिवजी के भक्तों को सावन (Sawan Dates 2022) का बेसब्री से इंतजार रहता है. ऐसे में जानते हैं कि साल 2022 में सावन (Sawan Starts Date) कब से शुरू हो रहा है और कब तक रहेगा. इसके अलावा यह भी जानते हैं कि इस बार यानी 2022 में कितने सोमवार (Sawan Somwar) पड़ने वाले हैं.
सावन 2022 में कब है | Sawan 2022 Dates
साल 2022 में सावन (Sawan 2022) 14 जुलाई से शुरू हो रहा है. वहीं सावन महीने का समापन 12 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा के साथ होगा. वहीं सावन का पहला सोमवार 18 जुलाई को पड़ेगा. इसके अलावा सावन का अंतिम सोमवार 08 अगस्त को पड़ेगा. साल 2022 में सावन के कुल 4 सोमवार पड़ेंगे.
सावन सोमवार की तिथियां | Sawan Somwar 2022 Dates
- सावन का पहला सोमवार - 18 जुलाई, सोमवार
- सावन का दूसरा सोमवार- 25 जुलाई, सोमवार
- सावन का तीसरा सोमवार- 01 अगस्त, सोमवार
- सावन का चौथा सोमवार- 08 अगस्त, सोमवार
सावन सोमवार का महत्व | Significance of Sawan Somwar
धार्मिक मान्यता के अनुसार, सावन का महीना भगवान शिव की पूजा-अर्चना के लिए खास होता है. कहा जाता है कि जो व्यक्ति सावन के प्रत्येक सोमवार को व्रत रखकर भगवान शिव की उपासना करता है, उसकी हर इच्छा पूरी होती है. इसके अलावा सावन का सोमवार वैवाहिक जीवन की खुशहाली के लिए भी खास माना जाता है. मान्यता है कि सावन के सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करने से विवाह में आ रही अड़चने दूर होती हैं. यही वजह है कि सावन के सोमवार को भगवान शिव की पूजा सर्वोत्तम होती है. इसमें मुख्य तौर पर शिवलिंग की पूजा की जाती है.