सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए करवाचौथ का व्रत रखती हैं. इस बार करवा चौथ का व्रत अक्टूबर में रखा जाएगा. आइए जानें व्रत की तिथि, महत्व और चंद्र अर्घ्य का समय. 

हिंदू धर्म में कुछ व्रत और त्योहार ऐसे हैं, जिनका इंतजार महिलाओं को बड़ी बेसब्री से रहता है. इन्हीं में से एक करवा चौथ का व्रत. पति की लंबी आयु और अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए महिलाएं चौथ माता की पूजा करती हैं और उस दिन निर्जला व्रत रखती है. रात में चंद्र दर्शन और अर्घ्य के बाद ही व्रत पारण किया जाता है. करवाचौथ व्रत का क्रेज महिलाओं में काफी देखा जा सकता है. 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार करवा चौथ का व्रत हिंदी कैलेंडर के अनुसार कार्तिक मास में रखा जाता है. इस बार करवा चौथ का व्रत 13 अक्टूबर, रविवार के दिन पड़ रहा है. इस दिन व्रती महिलाएं चंद्र दर्शन करने के बाद पति के हाथ से जल ग्रहण कर व्रत खोलती हैं. इस दिन नियमपूर्वक व्रत रखने से अखंड  सौभाग्य वती होने का आशीर्वाद प्राप्त होता है. 

करवाचौथ व्रत 2022 तिथि और मुहूर्त 

हिंदी पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन करवाचौथ का व्रत रखा जाता है. इस बार चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 13 अक्टूबर, 2022 को  प्रातः काल  01 बजकर 59 मिनट पर होगा. और तिथि का समापन 14 अक्टूबर , 2022 को प्रातः काल 03 बजकर 08 मिनट पर होगा. ज्योतिष अनुसार चतुर्थी तिथि में चंद्रोदयव्यापिनी मुहूर्त 13 अक्टूबर को प्राप्त हो रहा है. इसलिए इस दिन ही करवाचौथ का व्रत रखा जाएगा. 

करवा चौथ पूजन का महत्व 

करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं द्वारा पति की लंबी आयु के लिए रखा जाता है. इस दिन चंद्र दर्शन के बाद ही महिलाएं अपना व्रत खोलती हैं. ऐसा माना जाता है कि इस दिन व्रत रखने से व्यक्ति के वैवाहिक जीवन में आ रही सभी परेशानियां दूर होती हैं और सौभाग्य की प्राप्ति होती है. इसी दिन संकष्टी चतुर्थी का व्रत भी रखा जाता है. इस हिसाब से व्रत रखने के लिए ये ज्यादा शुभ दिन होता है.