हिंदू धर्म में चंद्रमा को सबसे तेज गति से चलने वाला ग्रह माना गया है, जिसका सीधा प्रभाव हमारे मन और भावनाओं पर पड़ता है। अगर कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत हो, तो व्यक्ति मानसिक रूप से मजबूत और खुशमिजाज होता है। वहीं, कमजोर चंद्रमा मानसिक तनाव जैसी समस्याएं दे सकते हैं। सोमवार का दिन न केवल महादेव को समर्पित है, बल्कि यह चंद्र देव की आराधना के लिए भी सर्वश्रेष्ठ माना गया है। ऐसे में आइए चंद्र देव के वैदिक मंत्रों को जपते हैं।
चंद्र देव के शक्तिशाली मंत्र
1. चंद्र बीज मंत्र
यह मंत्र सबसे शक्तिशाली माना जाता है। इसके जाप से मानसिक क्लेश दूर होते हैं और धन-धान्य की प्राप्ति होती है।
ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चन्द्रमसे नमः।।
2. शांति के लिए
अगर आप बहुत अधिक तनाव या गुस्से में रहते हैं, तो इस मंत्र का जाप आपके मन को शांति प्रदान करेगा।
ॐ सोमाय नमः।।
3. चंद्र गायत्री मंत्र
एकाग्रता बढ़ाने और व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ाने के लिए इस मंत्र का जाप करें।
ॐ क्षीरपुत्राय विद्महे अमृतत्वाय धीमहि तन्नो चन्द्रः प्रचोदयात्।।