मनुष्य को जिस शास्त्र द्वारा शुभ और अशुभ का बोध होता है, वह शास्त्र है ‘ज्योतिष शास्त्र’ अर्थात ज्योतिष ही एकमात्र ऐसा वैदिक विज्ञान है, जिससे भूत, भविष्य एवं वर्तमान तथा पूर्वजन्म में किया हुआ शुभाशुभ फल एवं अखिल ब्रह्याण्ड के रहस्यों को ग्रह-नक्षत्र एवं रेखाओं के माध्यम से जाना जा सकता है। नये वस्त्र या कपड़े धारण करने के मुहूर्त से लेकर नवीन वस्त्र के जलने, फटने या कीचड़ आदि लगने का शुभ और अशुभ फल भी ऋषियों की इस धरोहर, ज्योतिष विद्या से सहज ही जाना जा सकता है। अगर नवीन, नया वस्त्र (कपड़े) पर कीचड़ लग गया हो अथवा वस्त्र अग्नि से जल गया या किसी जगह से फट गया हो, तो उस फटे, जले, कपड़े के हिस्सा से भी शुभ-अशुभ फल का ज्ञान किया जा सकता है।
वस्त्र के नौ भाग
वस्त्र को नौ भागों में मोड़कर निशान लगा लें। पहले खाने में देवता वास, दूसरे में राक्षस का वास, फिर तीसरे में पुनः देवता का वास होता है। इस प्रकार उसके नीचे वाली दूसरी पंक्ति में पहले नर फिर बीच में राक्षस और पुनः नर का वास होता है। इस प्रकार उसके नीचे वाली अन्तिम पंक्ति में पहले देवता फिर बीच में राक्षस, फिर तीसरे में पुनः देवता का वास का वास समझना चाहिए। यदि नया वस्त्र देवता या मनुष्य वाले भाग में जला, कटा, फटा हो या कीचड़ आदि से लिप्त हो तो इसे शुभ समझना चाहिए, किन्तु यदि राक्षस वाले भाग से वस्त्र जला, कटा या कीचड़ आदि से लिप्त हो तो वस्त्र के मालिक को अशुभ फल मिलता है।
अशुभ फल आने पर क्या करें उपाय
अशुभ फल का संकेत किसी अनहोनी का पूर्वाभास हो सकता है अतः उस जले, कटे वस्त्र का त्याग कर दे या उसे कीचड़ आदि से लिप्त वस्त्र को दान कर देने से अशुभ फल की प्राप्ति में न्यूनता आयेंगी।